Home Blog Page 10

इतने कम दामों में लॉन्च हुआ Sound One का शानदार ब्लूटूथ स्पीकर !

0

टेक्नोलॉजी की बढती मांग को देखते हुए भारत में कई कंपनी ऑडियो प्रोडक्ट्स ले कर आ रही है। उन्ही में से एक नाम Sound One का भी शामिल है। अपने दमदार स्पीक की वजह से यह मार्किट में एक अलग पहचान बनाने में सफल रहा है। जानकारी के मुताबिक यह कंपनी ग्राहकों के लिए एक अलग प्रकार नया ब्लूटूथ वायरलेस स्पीकर पेश किया है। इस स्पीकर ने भारतीय बाज़ार में तहलका मचा दिया है। हालांकि कंपनी ने इस स्पीकर का नाम SHELL रखा है जो कि एक वाटरप्रूफ स्पीकर है। लॉन्चिंग के कुछ ही घंटो बाद इस स्पीकर को IPX5 रेटिंग मिली है। तो चलिए जानते है और क्या खास है इस अपाकर में………

Sound One ने अपना एक नया ब्लूटूथ…

Image result for sound one ने भारत में लॉन्च किया वाटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर

एक बार फिर भारतीय बाज़ार में Sound One धूम मचाने को तैयार है। शानदार फिनिशिंग के साथ इसकी बॉडी सिलिकॉन और रबड़ से बनाई गयी है। जिसके कारण दिखने में काफी सुंदर लगता है ।इतना ही नही यह स्पीकर शॉकप्रूफ भी है। धुल, मिट्टी ने जाए इस बात का खास ध्यान रखते हुए इस स्सपीकर को डिज़ाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि SHELL की ऑडियो क्वालिटी क्रिस्टल क्लियर है। जो कि शक्तिशाली 360 डिग्री साउंड और टू टोन फैब्रिक से लैस है। उन्होंने कहा, बूम 3 वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है।

बैटरी लाइफ…

कंपनी ने दावा किया है की यह स्पीकर दमदार बैटरी के साथ बनाया गया है। इसकी बैटरी एक बार की चार्जिंग में 4-5 घंटे का बैटरी बैकअप देगी। इसमें आपको 1200mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है। हालांकि इस बैटरी को चार्ज करने के लिए 2 घंटे का समय लग सकता है। इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ 5.0 है। इसमें कॉलिंग का भी सपोर्ट है। इस स्पीकर की क्षमता 5वॉट है। 

कुछ अन्य फीचर ..

Image result for sound one ने भारत में लॉन्च किया वाटरप्रूफ ब्लूटूथ स्पीकर
  • इसमें एक मेमोरी कार्ड स्लॉट है।
  • मेमोरी कार्ड की मदद से भी म्यूजिक का आनंद उठाया जा सकता है
  • कीमत की बात करे तो यह स्पीकर 2,190 रुपये में मिल जाएगा ।
  • ऑफर के तहत इसे सिर्फ 1,190 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • इस स्पीकर में एक साल की वारंटी दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि हाल में ही लॉन्च बूम लाइन-अप को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसकी सफलता को देखते हुए कंपनी ने एक बार फिर पिटारा खोला है। इस बार के पिटारे में कंपनी एक ब्लूटूथ स्पीकर ला कर सबको चुअका दिया है। यह स्पीकर पूरी तरह से वाटर प्रूफ है. वहीं पुराने प्रोडक्ट बूम 3 को आईपी67 रेटिंग मिली थी।

फेसबुक यूजर को लगा झटका, हटा दिया यह खास फीचर !

0
फेसबुक

सोशल नेटवर्किंग साईट यानी कि फेसबुक हर कोई इस्ताम्म्ल करता है। फेसबुक यूजर को बेहतर सेवा देने के लिए कई बार बदलाव कर चूका है। इस बदलाव से कई यूजर खुश दिखे, तो कई नाखुश। लेकिन एक बार फिर से फेसबुक कई यूजर को निराश कर सकते है। जानकारी के मुताबिक सोशल साईट के बादशाह फेसबुक अब इस फीचर पर लगाम लगाने जा रहे है। हालांकि कंपनी ने इसमें से टैगिंग फीचर को हटा दिया है। फेसबुक ने अपने इस फेस रिकॉग्निशन फीचर को पिछले साल ही पेश किया था। तो चलिए जानते है…

फेसबुक यूजर को बड़ा झटका

Image result for Facebook ने सभी के लिए जारी किया फेस रिकॉग्निशन

जिसकी हम सब जानते है फेसबुक अपने दोस्तों से जुड़ने का सबसे अच्छा मध्यम था। आजकल के जामने में हर कोई इस एप का इस्तमाल करता है। हाल में ही फेसबुक ने टैग का आप्शन हटा दिया था। वहीं अब खबरे आ रही है कि जर्स को किसी फोटो में उनके या फिर उनके किसी दोस्त के चेहरे को टैग करने का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। मतलब यह की फेसबुक इस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल बंद करने जा रही है। हालांकि इसकी जगह फेसबुक अपने 2.4 अरब यूजर्स के लिए फेस रेकग्निशन फीचर लाने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही पहले फोटो अपलोड होने पर फेसबुक आपको ऑटोमैटिकली टैग कर देता था या फिर नोटिफिकेशन देकर टैग सजेस्ट करता, लेकिन अब ऐसा नही होगा। इस फीचर को भी बंद कर दिया गया है।

Like को लेकर आएगा नया विकल्प

इंस्टांग्राम की तरह अब फेसबुक भी अपने यूजर्स को ‘Like’ की संख्या को छुपाने का विकल्प देगा। इसके लिए आपको अपने फेसबुक सेटिंग में जा कर यूजर्स को लाइक काउंट हाइड करने का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।इसके बाद इस आप्शन ऑफ़ ऑफ करना होगा। हालांकि यह फीचर अभी टेस्टिंग मोड में रखा गया है। इस नए फीचर के बारे में जानकारी फेसबुक की एंड्रॉयड एप से लीक हुई है। इंस्टाग्राम पर यह फीचर यूजर को काफी पहले ही मिल चूका है। वही अगर यह फेसबुक पर भी आ जाता है, तो लोगों को बड़ी प्राइवेसी में सेफ्टी मिल जाएगी।

फेशियल रिकॉग्निशन फीचर

Image result for Facebook ने सभी के लिए जारी किया फेस रिकॉग्निशन

इस फीचर को फेसबुक ने पिछले साल फेशियल रिकॉग्निशन फीचर को फोटो रिव्यू के नाम से जारी किया था। इस फीचर की मदद से किसी भी इंसान का चेहरा प्पह्चान क्र अकाउंट होल्डर को अलर्ट करता था। अगर इसको आम भाषा में समझे तो मान लीजिये कोई किसी ने आपकी फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी और आपको टैग नहीं किया तो फेसबुक आपको नोटिफिकेश भेजकर बताता था कि आप फोटो को अपलोड होने देना चाहते हैं या नहीं। 

महज 15,800 रुपये में नोकिया ने पेश किया ये दो दमदार स्मार्ट फ़ोन, जानिए !

0
नोकिया 6.2 and Nokia 7.2

मोबाइल की दुनिया में नोकिया ब्रांड का एक अलग भी मार्क बेंच है। भले ही भारतीय बाज़ार में काफी मोबाइल कंपनी मौजूद है, लेकिन नोकिया जैसी कंपनी को मात देने के लिए दूर -दूर तक कोई नहीं है। हर बार की तरह इस बार भी नोकिया एक धमाकेदार ओपनिंग करने जा रही है। इस कंपनी ने एक साथ 5 नए मोबाइल फोन टेक मंच पर उतार दिए हैं। जिसके बाद मार्किट में हाहाकार मच गया है। इनमें Nokia 110, Nokia 800 Tough, Nokia 2720 Flip फीचर फोंस और Nokia 6.2 तथा Nokia 7.2 स्मार्टफोन शामिल है। Nokia ने टेक मार्केट में अपनी हिस्सेदारी को मजबूत करते हुए 3 नए फीचर फोन और 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। तो चलिए जानते है इन फ़ोन में क्या खास मिलेगा…   

Nokia 7.2

Related image

नोकिया एक बार फिर से ग्राहकों को लुभाने के लिए नोकिया 7.2 बाज़ार में उतार दी है। इस मोबाइल में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक इस मोबाइल में 6.3-इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले दिया गया है।फोन का फ्रंट और बैक दोनों पैनल कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। मोबाइल एंड्राइड 9 पाई पर आधारित है। हालांकि इस मोबाइल को आप एंड्राइड 10 ओएस में भी अपग्रेड कर सकते है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Nokia 7.2 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है।

नोकिया 7.2 डिस्प्ले

Related image

शुरूआती तौर पर नोकिया 7.2 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसमे से पहला 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी जबकि दुसरे में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट में एक्सटर्नल कार्ड को लगा कर 512जीबी तक का स्बटोरेज बढ़ा सकते है। अगर कैमरे की बात करे तो Nokia 7.2 को कंपनी ने राउंड शेप रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया है फोन के बैक पैनल पर मौजूद रिंग में तीन कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट दी गई है। प्राइमरी सेंसर कैमरा 48-मेगापिक्सल का दिया गया है।

नोकिया 7.2 स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस

आठ कोर(2.2 गीगाहर्ट्ज, डुअल कोर + 1.7 गीगाहर्ट्ज, हेक्सा कोर)
स्नैपड्रैगन 710
6 जीबी रैम

डिसप्ले

6.3 इंच (16 सेमी)
1080×2340 पिक्सल, 409 पीपीआई
आईपीएस एलसीडी

कैमरा

Image result for Nokia 7.2
48 एमपी + 5 एमपी + 2 एमपी Triple प्राइमरी कैमराs
एलईडी फ्लैश
16 एमपी फ्रंट कैमरा

बैटरी

3500 एमएएच
फास्ट चार्जिंग
यूएसबी टाइप-सी पोर्ट

नोकिया 6.2

लीक जानकारी के अनुसार नोकिया 6.1 का अपडेटेड वर्ज़न होगा। इस स्मार्टफोन में 6.39-इंच की फुलएचडी प्लस प्योर डिसप्ले मिल सकता है। ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर रन करता है। नोकिया 6.2 मोबाइल फ़ोन पंच होल कैमरे के साथ पेश किया जाएगा। ट्रिपल रियर कैमरे से लैश होगा। सेल्फी के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। Nokia 6.2 में भी दो सिम और एक कार्ड सपोर्ट दिया गया है। ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। कीमत की बात करे तो HMD Global ने Nokia 6.2 को EUR 199 (लगभग 15,800 रुपए ) में लॉन्च किया है।

एक बार फिर सवालों के घेरे में Google, लगा इतने लाख करोड़ रुपए का जुर्माना !

0
सवालों के घेरे में गूगल

टेक्नोलॉजी के ज़माने में हर कोई इन्टरनेट का इस्तमाल करता है। हम में से कोई ऐसा नहीं होगा जो आजतक गूगल का इस्तमाल नहीं किया होगा। बिना इन्टरनेट की ज़िन्दगी वीरान से लगती है. लेकिन आज जो हम बताने जा रहे है, उससे पढ़कर शायद आपको थोड़ी देर के लिए झटका लगा सकता है। जानकारी के मुताबिक गूगल एक बार फिर से विवाद में घिर गया है। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है, हाल ही में गूगल पर अमेरिका की एक कंपनी ने लोगो कॉपी करने का आरप लगाया था। यह मामला शांत भी नही हुआ तब तक अमेरिका के एक कंपनी ने 12.24 लाख करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। तो चलिए बताते है, आखिर यह पूरा माजरा क्या है…

सवालों के घेरे में गूगल बाबा

Image result for Google, लगा 12.24 लाख करोड़ रुपए का जुर्माना

विश्व की दिग्गज टेक कंपनी गूगल इन दिनों एक के बाद एक विवादों से घिरती जा रही है। बता दे कि कंपनी गूगल पर अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन ने 12.24 लाख करोड़ रुपये (17 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया है। फेडरल ट्रेड कमीशनने गूगल पर आरोप लगते हुए कहा कि इसकी सहयोगी और वीडियो शेयरिंग कंपनी यूट्यूब ने गैरकानूनी तरीके से बच्चों का डाटा इकट्ठा किया था। इस सारे डाटा को यौतुबे ने किसी तीसरे पार्टी को बेच दिया। इस डाटा को इकट्ठा करने के लिए कंपनी ने माता-पिता से सहमति भी नहीं ली थी। मतलब साफ़ है कि डाटा चोरी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

जुर्माना भरने के लिए हुआ राजी

Image result for Google, लगा 12.24 लाख करोड़ रुपए का जुर्माना

इस आरोप को स्वीकार करते हुए जुर्माना भरने के लिए सहमति जता दी है। एफटीसी के चेयरमैन जो सीमंस ने कहा “यूट्यूब को बच्चे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में बच्चों की निजी जानकारी को किसी तीसरे पक्ष से साझा करना अमेरिकी कानून का सीधा उल्लंघन है।” हालांकि यह कोई पहला अममला नहीं है जब गूगल पर जुर्माना लगा हो। बीते कुछ दिन पहले ही एफटीसी ने उपयोगकर्ताओं के निजी डाटा के गलत इस्तेमाल के लिए फेसबुक पर 5 अरब डॉलर का जुर्माना ठोका था।

Image result for Google, लगा 12.24 लाख करोड़ रुपए का जुर्माना

लेकिन इन सब के बीच एक सवाल उठता है कि क्या अभी भी प्राइवेसी खतरे में है? पर्सनल डाटा को रोकने के लिए कंपनी कोई ठोस कदम क्यों नही उठा रही है? इस तरह के ममाले अक्सर सोशल मीडिया पर उठाते रहते है, लेकिन इसके बाबजूद सरकार के साथ सात्त कंपनी के कानो में जू तक नहीं रेंगती है। अब देखना दिलचस्प होगा की इस आरोप के बाद कंपनी इस मामले को रोकने के लिए क्या रुख अपनाती है।

इन स्मार्टफोन्स में Google ने जारी किया Android 10, जानिए इसकी खाशियत !

0
Android 10

काफी लम्बे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google ने Android 10 प्लेटफार्म पर लॉन्च कर दिया है. गूगल का यह लेटेस्ट वर्जन आ चुका है. Google Pixel स्मार्टफोन्स यूजर्स को इस फेस्टिवल सीजन में बड़ा तौहफा मिला है. Google ने अपने इस लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम किसी डीजर्ट पर न रखते हुए पिछले एक दशक से चली आ रही परंपरा को तोड़ा था। तो चलिए जान लेते है इस लेटेस्ट एंड्राइड 10 में क्या खास मिलेगा.  

Android 10 को पब्लिक कर दिया

Google ने काफी समय तक टेस्टिंग करने के बाद आखिरकार Android 10 ग्राहकों के लिए खोल दिया है. इस लेटेस्ट वर्जन में बहुत कुछ नया मिलने वाला है. Android 10 में प्राइवेसी कंट्रोल पर ज्यादा फोकस किया गया है. जिस मोबाइल में यह एंड्राइड 10 होगा उसमे फल्तुए के एप को अपने आप डिसेबल कर देगा. नोटिफिकेशन कंट्रोल को बेहतर किया है और डार्क थीम दिया गया है. इतना ही नही इसके इंटरफ़ेस में काफी कुछ नया देखने को मिल जाएगा.

Image result for Android 10

आपको बता दे की एंड्राइड 10 के सभी फीचर को आम लोगो के लिए उपलव्ध नही करवाया गया है. क्योंकि कुछ फीचर्स अभी भी बीटा मोड में हैं और टेस्टिंग के बाद ही तय हो पाएगा की इस फीचर को एंड्राइड 10 में जगह दिया जाए या नही. Android 10 में Live Caption का फीचर दिया गया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स फोन में किसी भी ऑडियो या वीडियो में लाइव कैप्शन लगा सकते हैं. लेकिन यह फीचर अभी तक सारे यूजर के लिए उपलव्भीध नही कराया गया है.

ऐसे करें Android 10 से अपडेट

एंड्राइड 10 को अपग्रेड करने के लिए आपको बस कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे. तो चलिए जानते है…

  • आपके पास गूगल Pixel स्मार्टफोन होना जरुरी है.
  • सेटिंग को ओपन करना होगा
  • Advanced पर टैप करें
  • System Update पर टैप करें
  • एंड्राइड 10 डाउनलोड करके इंस्टॉल करना का ऑप्शन मिलेगा

वो स्मार्टफोन्स जिनमें अभी Android 10 मिल रहा हैGoogle Pixel

Google Pixel XL

Google Pixel 2

Google Pixel 2 XL

यह भी जरुर जान ले…

Image result for Android 10
  • एंड्राइड 10 में कॉल पिक और डिस्क्नेक्ट करने के लिए स्मार्ट रिप्लाई फीचर जोड़ा है
  • इस फीचर की मदद से आप किसी भी मेसेज का रिप्लाई कर सकंगे
  • गूगल ने इस फीचर का नाम लाइव रिले रखा है।
  • गूंगे आदमी को ध्यान में रखते हुए
  • इसमें लाइव कैप्शन का विकल्प दिया गया है

iPhone 11 और iPhone 11 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें इसकी कीमत !

0
iPhone 11 India

iPhone 11 India Sale: Apple कंपनी ने मंगलवार को iPhone XR के सफलता के रूप में नए iPhone 11 स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। कंपनी के अनुसार, साल 2018 में आईफोन एक्सआर सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन था। इसी को धयन में रखते हुए कंपनी ने बीते दिनों iPhone 11 को भारतीय बाज़ार में उतार दिया है। आईफोन 11 के साथ, कंपनी अपने सबसे सस्ते नए आईफोन पर चीजों को और भी बेहतर बना रही है। IPhone 11 के अलावा, कंपनी ने नए iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max फोन को भी भारतीय बाज़ार में उतारने जा रही रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी विशेष रूप से अपने लाइनअप में iPhone XR को बनाए रखेगा। आज हम आपको इस पोस्ट में नए iphone के बारे में बताने जा रहे है…

APPLE IPHONE 11 India

Image result for iPhone 11 और iPhone 11 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें इसकी कीमत !

iPhone 11 स्मार्टफोन iOS v13.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन हेक्सा कोर (2.49 गीगाहर्ट्ज, डुअल कोर, भंवर + 1.52 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर, टेम्पेस्ट) प्रोसेसर पर काम करता है। यह Apple A12 बायोनिक चिपसेट पर चलता है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। Apple iPhone 11 स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले है। स्क्रीन का रिज़ॉल्यूशन 828 x 1792 पिक्सेल और 324 पीपीआई पिक्सेल घनत्व है। कैमरे के मोर्चे पर, खरीदारों को एक 12 एमपी फ्रंट कैमरा मिलता है और पीछे की तरफ, ऑटो फ्लैश, फेस डिटेक्शन जैसी सुविधाओं के साथ 12 एमपी + 12 एमपी कैमरा है। यह 3110 एमएएच की बैटरी द्वारा समर्थित है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी फीचर्स में WiFi, ब्लूटूथ, GPS, Volte, NFC और बहुत कुछ शामिल हैं।

IPHONE 11 की कीमत

Image result for iPhone 11 और iPhone 11 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें इसकी कीमत !

iPhone 11 India में Apple iPhone 11 स्मार्टफोन की कीमत 64,900 रुपये बताई जा रही है। Apple iPhone 11 को देश में 10 सितंबर 2019 को लॉन्च कर दिया गया है।

iPhone 11 Pro

Image result for iPhone 11 और iPhone 11 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें इसकी कीमत !
  • IPhone 11 प्रो को “सबसे शक्तिशाली और सफल स्मार्टफोन” कहा जा रहा है।
  • जिसे प्रो उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है।
  • फोन कंपनी के नए प्रो डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।
  • iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Apple के नए iOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं।
  • Haptic टच सपोर्ट के साथ 5.8-इंच और 6.5-इंच सुपर रेटिना XDR OLED पर काम करता हैं।
  • फोन वाटर-रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंगके साथ एक टेक्सचर्ड मैट ग्लास और स्टेनलेस-स्टील डिज़ाइन को स्पोर्ट दिया गया हैं।
  • दोनों फोन A13 बायोनिक चिप पर काम करता हैं ।
  • Apple का कहना है कि न्यूरल इंजन वास्तविक समय के फोटो और वीडियो लेने में मदद करेगा।

IPHONE 11 Pro की कीमत

Image result for iPhone 11 और iPhone 11 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें इसकी कीमत !

iPhone 11 प्रो की कीमत भारत में रु 99,900 और 64 जीबी स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए यूएस में 999 डॉलर (लगभग 71,600 रुपये) बताया जा रहा है।

इस फीचर के साथ Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s लॉन्च !

0
Samsung Galaxy A50s

Samsung Galaxy A50s और Galaxy A30s साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपने मोबाइल ब्रांड के लिए मशहूर है। आए दिन कंपनी ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्ट मोबाइल उतार रही है। हाल ही के दिनों में कंपनी ने E सीरीज को उतार कर बाजारमें धूम मचाया था, वहीं अब खबर मिल रही है कि सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर रही है। इस खबर के सामने आने के बाद टेक की दुनिया में मानो हडकंप मच गया है। माना जा रहा है कि फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी एक से बढ़कर एक स्मार्ट फ़ोन ला रही है। ये फोन कैमरे, डिज़ाइन और कई अन्य फीचर के मामले में बेहतर हैं। इन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है। फोन में खास फीचर्स के तौर 4,000 एमएएच की बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। तो चलिए जानते है और क्या खास है..

सैमसंग का धमाकेदार एंट्री

Image result for Samsung Galaxy A30s

मिली जानकारी के मुताबिक ए सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A50s और Samsung Galaxy 30s को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह मोबाइल अबतक का सबसे बेस्ट मोबाइल है। डिज़ाइन और कई अन्य फीचर के मामले में बेहतर हैं। गैलेक्सी ए30 को फुल-एचडी+ डिस्प्ले के उतारा गया है।

Samsung Galaxy A50s स्पेसिफिकेशन

Image result for Samsung Galaxy A50s
  • गैलेक्सी ए50एस एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है।
  • फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।
  • ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर पर काम करता है।
  • फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दिया गया है।
  • 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते है।
  • तीन कैमरा सेटअप के साथ यह मोबाइल उपलव्ध है।
  • फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • अपर्चर एफ/ 2.0 है।
Image result for Samsung Galaxy A50s
  • 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
  • सेल्फी को ध्यम में रखते हुए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • गैलेक्सी ए50एस में नाइट मोड दिया गया है।
  • एनएफसी व इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • नाइट मोड की वजह से यह सैमसंग का पहला स्मार्ट फ़ोन है।
  • बैकअप को दमदार बनाने के लिए इस मोबाइल में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।
  • यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • Samsung Galaxy A50s की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये।

Samsung Galaxy A30s स्पेसिफिकेशन

Image result for Samsung Galaxy A30s
  • सैमसंग गैलेक्सी ए30एस एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है।
  • इस फ़ोन में 6.4 इंच का एचडी+ (720×1560 पिक्सल) इनफिनिटी वी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।
  • फ़ोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर का इस्तमाल किया गया है।
  • इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।
  • 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • Samsung Galaxy A30s में ट्रिपल रियर कैमरा ​मौजूद है।
  • 25 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेेंसर दिया गया है।
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
  • मोबाइल में 4000mAh की बैटरी दी गई है।
  • फ़ोन की शुरूआती कीमत 16,999 रुपये है।

Vivo ने लॉन्च किया दुनिया का पहला डुअल पॉप अप कैमरे वाला फोन, कीमत और फीचर जानकर हैरान रह जायंगे !

0
Vivo Nex 3

Vivo NEX 3 मोबाइल की दुनिया में Vivo का सिक्का खूब चला। यही वजह है की विवो अपने ग्राहकों के लिए हर बार कोई न कोई नई तकनीक ले कर सामने आ रहा है। बता दे Vivo ने न सिर्फ देश बल्कि अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए बेहद शानदार स्मार्टफोन NEX 3 पेश कर दिया है। मोबाइल की दुनिया में यह फ़ोन डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन बन गया है। इसके फीचर के साथ वीवो दुनिया का पहला पॉप उप कैमरा लाने वाला ब्रांड बन चूका है। हालांकि कंपनी की ओर से Vivo NEX 3 को अभी चीनी बाजार में उतारा गया है। तो चलिए जानते है इस फ़ोन के कुछ बेहतरीन स्पेसिफिकेशन….. 

Vivo NEX 3 डिजाईन

Image result for VIVO NEX 3

यह फ़ोन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लेस है। इसके साथ ही फोन देखने में बेहद ही खास है।वीवो NEX 3 में डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फीचर के कारण दुनिया का पहला डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला फोन बन गया है। फोन में पूरी तरह से 5G सपोर्ट दी गयी है।

  • फोन फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर बना है।
  • दोनों साईड से बैक पैनल की ओर मुड़ी हुई है।
  • फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी बटन, सेंसर या नॉच नहीं है।
  • फोन का उपरी व नीचला हिस्सा भी बेजल लेस है।
  • फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।
  • डिवाईस इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा।
  • बेक साइड की बात करे तो काफी ज्यादा सुंदर और चमकीला बनाया गया है।
  • बेक साइड गिलास पैनल से डिज़ाइन किया गया है।
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Image result for VIVO NEX 3
  • फ़ोन को बेहतर लुक देने के लिए इसमें 6.39 इंच की एमोलेड डिसप्ले दी गयी है।
  • 1080 × 2256 पिक्सल रेजल्यूशन मिल जायगा।
  • इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है।
  • फोन एंडरॉयड 9 पाई ओएस पर काम करता है।
  • ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855+पर आधारित होगा
  • वीवो NEX 3 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।
  • कैमरा को राउंड शेप में डिजाईन किया गया है।
  • वीवो NEX 3 डुअल पॉप-अप फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे है।
  • बेक कैमरे की बात करे तो इसमें पहला कैमरा 64 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल जबकि तीसरा कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का दिया गया है।
  • फ़ोन को पावरफुल बैकअप देने के लिए 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है।

Vivo Nex 3 कीमत

लीक जानकारी के अनुसार इस फोन की शुरुआती कीमत करीब 50,000 रुपये है। हालांकि इस फ़ोन को युआन में 2 वेरिएंट में उतारा गया है। बता दे कि 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले Vivo NEX 3 की कीमत 5698 युआन बताया जा रहा है, जबकि 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वाले Vivo NEX 3 की कीमत 6198 बताया जा रहा है।

Google Pixel 4 और Pixel 4 XL की जानकारी हुई लीक, इस तारीख को हो सकता है लॉन्च !

0
Google Pixel 4

Google Pixel 4 टेक्नोलॉजी की दुनिया में मोबाइल एक अलग ही पहचान बना चूका है। शायद यही वजह है की हर दिन कोई न कोई मोबाइल मार्केट में आता रहता है। हाल में ही Apple iPhone 11 सीरीज लॉन्च की है, इसके बाद अब लोगों की निगाह Google Pixel 4 सीरीज पर है। कयास लगाया जा रहा है की 15 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में Google Event के दौरान कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा की कंपनी ग्राहकों को इस मोबाइल के जरिए किस हद तक लुभाने में सफल होती है। बताया जा रहा है कि Pixel 4 XL में एक शानदार कैमरा हो सकता है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लेस होगा। तो चलिए जानते है और क्या मिलेगा इस फ़ोन में……….

Google Pixel 4 XL कैमरा

Google Pixel 4 screen protector dual punch hole selfie camera leaked
  • पिक्सल 4 और पिक्सल 4 एक्सएल को 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है।
  • पिक्सल 4 एक्सएल का प्राइमरी रियर कैमरा स्नैप शॉट ब्राइटर एफ/1.73 अपर्चर के साथ आ सकता है।
  • हालांकि पिक्सल 3 में अपर्चर एफ/1.8 था।
  • जारी रिपोर्ट की माने तो फ़ोन को 16: 9 रेश्यो में शूट किया जा सकता है।
  • इस फ़ोन से कम लाइट और क्लोज-अप फोटो ली जा सकती है।
  • गूगल की नई टेक्नॉलजी की मदद से यूजर्स अपना फोन बिना इसे टच किए ऑपरेट कर पाएंगे।
  • इस फ़ोन में मोशन सेंसर दिया गया है।
  • इसकी मदद से फ़ोन में गाने बदलने, अलार्म बंद करने और फोन कॉल साइलेंट करने जैसे काम सिर्फ अपने हाथ के इशारे से कर सकेंगे।

Google Pixel 4 XL स्पेसिफिकेशंस

Image result for Google Pixel 4

जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार यह मोबाइल लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लेस होगा।
Google Pixel 4 में 1,080 x 2,280 पिक्सल रिजोल्यूशन दिया गया है। जबकि Pixel 4 XL में 1,440 x 3,040 पिक्सल वाली डिसप्ले होगी। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। बताया जा रहा है की यह मोबाइल 6 G से लेस होगी। हालांकि फ़ोन में स्टोरेज को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने अनहि आई है। फोन में 3700 एमएएच की बैटरी हो सकती है। प्रोसेसर की बात करे तो इस फ़ोन में क्वाॉलकॉम का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 855 Plus चिपसेट होगा।

Google के अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए

Image result for Google Pixel 4

कहा जा रहा है की इवेंट के दौरान कंपनी कई अन्य प्रोडक्ट को लॉन्च कर सकती है। जैसे कि Pixelbook 2, गूगल Home speakers के नेक्सट जेनरेशन को लॉन्च कर सकती है। हालांकि ये सारे प्रोडक्ट MADE BY GOOGLE टैग के साथ प्रमोट किया जाएगा। कुछ वेबसाइट की माने तो पिक्सेल 4 सीरीज के फोन्स में कुछ नए तकनीक का इस्तमाल किया गया है।

Apple TV+ ने Netflix को दिया अबतक का सबसे बड़ा झटका, जानिए !

0
Apple TV+

जैसा की हम सबको पता है एप्पल की iPhone 11 सीरीज का इंतजार ख़त्म हो गया है। पिछले दिनों कंपनी ने इस iPhone 11 सीरीज के साथ 4k टीवी भी लॉन्च कर दिया है। हालांकि इस फ़ोन में एक से बढ़ कर एक फीचर दिए गए है। इस फीचर से लोगों को एक अलग ही लेवल का एक्सपीरियंस मिल रहा है। बता दे की इस सीरीज के साथ एप्पल ने अपने टीवी की भी लॉन्चिंग की है। इस टीवी ने बाज़ार में धूम मचा दिया है। हां एक ओर लोग इस नई सुविधा के बारे में जानकर फूले नहीं समा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर Netflix जैसी कंपनियां के निचे से जमीन खिसक रही है। बताया जा रहा है कि एप्पल के इस टीवी के सामने सारे कंपनी फ़ैल है। इसके साथ ही एप्पल टीवी ने Netflix को से तगड़ी टक्कर दिया है। तो चलिए जानते है आखिरकार Netflix अब क्या कर सकता है…

Apple TV+ लॉन्च से पहले ही नेटफ्लिक्स के शेयर गिरे

apple tv plus

Apple TV+ की लॉन्चिंग से पहले ही शेयर बाज़ार में कई कंपनी को मूंह की खानी पड़ी। खबरे यह भी है कि एप्पल के इस टीवी के बाद नेटफ्लिक्स को तगड़ा झटका लगा। Apple TV+ लॉन्च होने की घोषणा के बाद नेटफ्लिक्स के शेयर लगभग 3 फीसदी और डिज्नी के शेयर करीब 2 फीसदी गिर गए। मतलब साफ़ है आप बाज़ार में netflix की मनमानी पर लगाम लगाया जा सकता है।

नेटफ्लिक्स-डिज्नी से सस्ता मिल रहा है Apple TV+

Image result for नेटफ्लिक्स के लिए मुसीबत बन सकता है Apple TV+, ये हैं कारण

जैसा की हमें पता है देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया में नेटफ्लिक्स का सिक्का चलता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है, क्युकी आईफोन, मैकबुक ,आईपैड ,आईपॉड खरीदने पर आपको कंपनी Apple TV+ का 12 महीने के लिए सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। वहीं फ्री सेवा के बाद आपको हर महीने 99 रुपये देने होंगे। जबकि नेटफ्लिक्स का सबसे लोकप्रिय प्लान 12.99 डॉलर प्रति माह और डिज्नी का प्लान 6.99 डॉलर प्रति माह में मिलता है।

नेटफ्लिक्स को लगा बड़ा झटका

Image result for नेटफ्लिक्स

भारत जैसे देश की बात करें तो Apple TV+ की सुविधा महज 99 रुपए प्रति माह में मिलेगी। वहीं दूसरी ओर, भारत में भी नेफ्लिक्स की मोबाइल टीवी सेवा के लिए 199 रुपए चुकाने होते थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है की बाज़ार में नेफ्लिक्स को कितना बड़ा झटका लगा है। बता दे पूरे देश में करीब 90 फीसदी लोग एंड्रॉइड फोन इस्तमाल करते हैं। वहीं दूसरी ओर आईफोन यूजर्स सिर्फ करीब 3 फीसदी हैं।