Home Blog Page 12

जानिए कैसे करे अपने एंड्राइड और एप्पल फ़ोन में वाइस रिकॉर्ड !

0
Record Voice Calls

Record Voice Calls in Any Smartphone: भारत में सबसे ज्यादा जनसंख्‍या है। करीब 125 करोड़ जनसंख्‍या वाले देश भारत में हर एक इंसान के पास मोबाइल है। वहीं 30 करोड़ के पास स्‍मार्टफोन है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में स्मार्ट फ़ोन को चलता फिरता कंप्यूटर भी माना जाता है। इस पर लगभग वे सब काम हो सकते हैं जिनके लिए हमें पहले भारी भरकम फोन की जरूरत होती थी। टेक की दुनिया में स्मार्ट फ़ोन आ जाने से लोगो का काम बहुत ही आसान हो गया है। साथ ही यह सॉफ्ट टार्गेट भी हैं। लेकिन क्या आप जानते है एंड्राइड फोन पर कॉल को रिकॉर्ड करना बहुत आसान है, लेकिन जब बात iPhone की आती है तो यह आसान सा दिखने वाला काम थोड़ी टेढ़ी हो जाती है। लेकिन आज हम आपको इस पोस्ट में इसी से जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे है….

Image result for जानें एंड्रॉयड और iPhone पर कैसे रिकॉर्ड कर सकते हैं फोन कॉल
How to record voice in iPhone

एंड्राइड फ़ोन में हर कोई यह बड़े ही आसानी से कर सकता है। लेकिन जब बात iPhone पर कॉल रिकॉर्ड की आती है तो हर कोई एक बार सोच में डूब जाता है। बता दे की iPhone पर कॉल रिकॉर्ड करने के लिए हमारे पास कई थर्ड पार्टी एप्स हैं जो यह सुविधा प्रदान करती हैं। इन्ही में से एक Google Voice नाम का एप शामिल है।

Google Voice क्या है..?

Image result for Google Voice क्या है..?

Google Voice : इस डिवाइस की मदद से आप iphone में बड़े ही आसानी से किसी भी कॉल को रिकॉर्ड कर सकते है। लेकिन इससे ऑउट गोइंग कॉल को रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता। तो चलिए जानते है कैसे इसको अपने फ़ोन में इनस्टॉल करे…

एंड्रॉयड पर कॉल कैसे रिकॉर्ड करें (Record Voice Calls in Android)

Image result for जानें एंड्रॉयड और iPhone पर कैसे रिकॉर्ड कर सकते हैं फोन कॉल
  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Play store ओपन करे।
  • क्यूब कॉल रिकॉर्डर डाउनलोड करें और अपने एंड्रॉयड फोन पर इस ऐप को खोलें।
  • Enable Overlay पर क्लिक करें।
  • क्यूब कॉल रिकॉर्डर के लिए बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन को डिसेबल करें।
  • अब किसी को कॉल करो या किसी का कॉल रिसीव करो, वह अपने आप रिकॉर्ड हो जाएगा।

iPhone पर कॉल कैसे रिकॉर्ड करें (Record Voice Calls in iPhone)

Image result for जानें एंड्रॉयड और iPhone पर कैसे रिकॉर्ड कर सकते हैं फोन कॉल
  • सबसे पहले Google Voice के होम पेज पर जाएं।
  • इसके बाद सेटिंग आइकॉन पर क्लिक करें और सेटिंग कौ मैनू में से सिलेक्ट करें।
  • अब अपने iPhone से उस एंड्रॉयड फोन पर कॉल करें।
  • अब जिससे आप बात करना चाहते हैं उसे फोन करें या किसी का फोन रिसीव करें।
  • रिकॉर्डिंग आपके इन्बॉक्स में सेव हो जाएगा।
  • इसके बाद अगर आप अपनी रिकॉर्डिंग को सुनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Google Voice एप को डाउनलोड करना होगा।
  • जैसे ही फोन पर बातचीत शुरू हो वैसे ही कॉल merge करें।

इसे भी पढ़ें: जानिए सैमसंग Galaxy Note 10 vs Galaxy S10+ कौन सा मोबाइल फोन है आपके लिए ज्यादा बेहतर !

यकीन मानिए LED, ओएलईडी, एमोलेड डिसप्ले टेक्नोलॉजी के बारे में आप नहीं जानते होंगे !

0

LED OLED and AMOLED Technology: अक्सर हम जब भी कोई नए स्मार्ट फ़ोन खरीदने के बारे में सोचते है तो हम सबसे पहले उस फ़ोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लेते हैं। स्पेसिफिकेशन की जानकरी लेने के बाद हम उस फ़ोन के रैम के बारे में पता करते है। इसके बाद फ़ोन में कौनसा गिलास यूज़ किया गया है।आमतौर पर मोबाइल फ़ोन में एलसीडी, ओएलईडी, एमोलेड और टीएफटी आदि स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब ज्यादातर फ़ोन में टीएफटी का जिक्र कम होने लगा है। तो चलिए आज जानते है कौन सा स्क्रीन सबसे बेस्ट होता है।

LED OLED and AMOLED के बारे में जाने

एलईडी

हम में से ज्यादातर लोग इस तकनीक के बारे में नहीं जानते होंगे। जानकारी के लिए बता दे कि स्मार्ट डिसप्ले की जनक यही तकनीक है।

  • बाद में बढ़ते टेक्नोलॉजी को देखते हुए इस तकनीक को अलग-अलग तरीके से बाँट दिया गया।
  • Led का मतलब होता है ‘लाइट एमिटिंग डयोड्स।
  • इस तकनीक की मदद से विडियो या इमेज डिसप्ले के को पिक्सल इमेज में बदल देता है।
  • जिसके बाद वो तस्वीरे हमें साफ़ साफ़ दिखाई देने लगता है।
  • एलईडी डिसप्ले का ब्राइटनेस इतना शानदार होता है कि इसे आउटडोर रोशनी में भी आसानी से देखा जा सकता है।
  • इस तकनीक की खोज सन 1936 में की गयी थी।
  • जर्मन और रूसी वैज्ञनिकों द्वारा एलईडी लाइट की खोज की गयी थी।
  • पहली एलईडी लाइट रेड अर्थात लाल रंग की थी।

ओएलईडी

Image result for ओएलईडी

जानकारी के मुताबिक इस तकनीक के विकास में काफी समय लगा। लेकिन बढ़ते टेक्नोलॉजी को देखते हुए इस तकनीक का विस्तार बहुत ही जल्दी किया गया। ओएलईडी का मतलब होता है कि आर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड”। नाम से साफ़ पता चलता है कि यह तकनीक LED से ही मिलिती जुलती है। ओएलईडी डिसप्ले में आर्गेनिक कम्पाउंड के माध्यम से पिक्सल को रोशन करते हैं। हालंकि दोनों देखने में एक समान ही लगता है।लेकिन ओएलईडी डिसप्ले एलईडी के अपेक्षा काफी पतला होता है। OLED लेड के मुकाबले ज्यादा फ्लेक्सिबल होता है। इन दिनों OLED की तकनीक मोबाइल स्मार्ट टीवी में प्रयोग किया जाता है.। LED OLED and AMOLED के बारे में जानकर अब आपको पता चल ही गया होगा की ये इनमे क्या विशेषतायें हैं।

एमोलेड

यह भी LED की तरह ही पतला होता है। हालांकिटेक्नोलॉजी ज़माने में ओएलईडी को दो अलग—अलग स्वरूप में विकसित किया गया है। एमोलेड का मतलब होता है एक्टिव मैट्रिक्स आर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड। ओएलईडी की अपेक्षा ज्यादा फ्लैक्सिबल और पतला होता है। इसमें एक्टिव मैट्रिक्स तकनीक में रोशनी सिर्फ उन्हीं पिक्सल को एक्टिव करती है जिनकी जरूरत हो। आपको जानकर हैरानी होगी की इस तकनीक का इस्नोतेमाल सबसे पहले नोकिया के फ़ोन में किया गया था। किया ने एन85 और एन86 जैसे डिवाइस में एमोलेड डिसप्ले का उपयोग किया था। इसके बाद सैमसंग, सोनी, एचटीसी और वनप्लस सहित दूसरे निर्माताओं ने भी एमोलेड स्क्रीन वाले फोन पेश किए। 

तो ये थी पूरी जानकारी LED OLED and AMOLED डिस्प्लै के बारे में आप को इसी तरह के और जानकारी हम समय समय पर लाते रहेंगे।

यह भी ज़रूर पढ़े :-

इस धमाकेदार फीचर के साथ Vivo Z1X जल्द होगा लॉन्च !

0

टेक की दुनिया में बहुत ही कम समय में Vivo ने मार्किट में अपना पैर जमा लिया। इन दिनों भारतीय बाज़ार में Vivo का क्रेज सर चढ़ कर बोल रहा है। हर कोई इस कोमप्न्य का स्मार्ट फ़ोन लेना चाहता है। क्युकी कंपनी बहुत ही कम दामो में बेहतर क्वालिटी प्रदान करती है। वही अब खबरे आ रही है की Vivo बहुत जल्द अपने ग्राहकों के लिए‘Z series’ मार्किट में उतारने जा रही है। एक तरफ जहाँ ग्राहकों में ख़ुशी है, वही कंपनी इस बार एक और धमाका करने को तैयार है। तो चलिए जानते है ‘Z series’ के स्मार्ट फ़ोन में क्या खास होने वाला है…..

‘Z series’ का विस्तार

मिली जानकारी के अनुसार कंपनी इस सीरीज को  Vivo Z1X नाम के साथ इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी इस स्मार्ट फ़ोन को उतारने के लिए #FullyLoaded हैशटैग यूज़ कर रही है। वही ग्राहकों को झटका लग सकता है, क्युकी शुरूआती दिनों में इस फ़ोन को आप ऑनलाइन माध्यम से ही अपना बना सकते है। उन ग्राहकों के लिए बुरी खबर है जो इस फ़ोन को ऑफलाइन खरीदने की सोच रहे थे। गौरतलब है कि Vivo Z1X को भारत में 20,000 रुपये के करीब कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। कुछ वेबसाइट रिपोर्ट की माने तो इस फ़ोन को पहले ही चीन में लॉन्च कर दिया गया है, यह फ़ोन पूरी तरह से Vivo Z5 का ही रि-ब्रांडिड वर्ज़न है।

Vivo Z1 X

कंपनी ने खुलासा किया है की इस फ़ोन में भी पंच-होल डिसप्ले दिया गया है। साथ ही Vivo Z5 को वॉटरड्रॉप नॉच पर डिजाईन किया गया है। फ्रंट पैनल पर उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। वही डिसप्ले के तीन किनारें बेजल लेस हैं।जबकि नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। Vivo Z1 को ग्लॉसी बैक पैनल पर पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम बटन मिल जाएगा और पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर Vivo का पर्सनल असिस्टेंट बटन मौजूद है। नीचले पैनल पर 3.5एमएम जैक दिया गया है। इस जैक की मदद से आप कोई भी हैडफ़ोन इस्केतेमाल कर सकते है।

Vivo Z1 X स्पेसिफिकेशन्स

  • Vivo Z1 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली सुपर एमोलेड डिसप्ले के साथ डिज़ाइन किया गया है
  • इस फ़ोन में 6.38-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दिया गया है।
  • गेमिंग के लिहाग से यह मोबाइल बेहद ही अच्छा है।
  • बैटरी बैकअप को भी ध्यान में रखते हुए इसमें 5000 mah का बैटरी दिया गया है।
  • Vivo Z5 को कंपनी ने इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस किया है।
  • 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर बने आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर काम करता है।
  • मल्टीटर्बो टेक्नोलॉजी के कारन फोन की बैटरी व प्रोसेसिंग को फास्ट व स्मूथ बनाता है।
परफॉर्मेंस
आठ कोर(2.3 गीगाहर्ट्ज, डुअल कोर + 1.7 गीगाहर्ट्ज, हेक्सा कोर)
स्नैपड्रैगन 712
6 जीबी रैम
डिसप्ले
6.38 इंच (16.21 सेमी)
1080×2340 पिक्सल, 404 पीपीआई
सुपर अमोल्ड
कैमरा
48 एमपी + 8 एमपी + 2 एमपी Triple प्राइमरी कैमराs
एलईडी फ्लैश
32 एमपी फ्रंट कैमरा

अपने धमेदार ओपनिंग के साथ Xiaomi Mi A3 की पहली सेल हुई शुरू, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे !

0

Xiaomi Mi A3 लांच: टेक्नोलॉजी की दुनिया में Xiaomi बहुत ही कम समय में मार्किट में अच्छी पकर बना ली है। शायद यही वजह है की आज शाओमी एक बार फिर से नए मोबाइल को मार्किट में उतारने जा रही है। mi ए3 को आज यानी 23 अगस्त 2019 दोपहर 12 बजे अमेजन, एमआई होम और एमआई स्टोर से खरीदा जा सकता है। तो चलिए जानते है इस मोबाइल क्या होगा खास..

शाओमी के नए स्मार्टफोन Xiaomi Mi A3

खबरों की माने तो इस मोबाइल में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ कंपनी इसको लॉच करने जा रही है। हालांकि शुरूआती कीमत करीब 12999 रूपए से लेकर 15000 रूपए के बीच हो सकती है। आपको बता दे की दोनों वरिएन्त के मोबाइल में 3 कलर का आप्शन दिया गया है। ग्राहक अपने मन मुताबिक इसको खरीद सकते है। यह मोबाइल Blue, White और Gray कलर में उपलव्ध है। Mi A3 की बिक्री आज दोपहर से हो जाएगी। हालंकि इस मोबाइल को अपना बनाने के लिए ऑनलाइन से खरीदारी करनी होगी।

Xiaomi Mi A3

Image result for Mi A3

इस मोबाइल में ड्यूल कैमरा दिया गया है। साथ ही इस मोबाइल को सेल्फी का धयन रखते हुए डिजाईन किया गया है। यह पूरी तरह से एंड्राइड पाई 9.0 पर काम करता है। इसमें 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी। जबकि डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। एमआई ए3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में उपलव्ध है। इसके साथ ही प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें आपको क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिल जाएगा।

Xiaomi Mi A3 का कैमरा

इस फ़ोन में 3 रेयर कैमरा और एक सेल्फी कैमरा मिल जाएगा। जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। जबकि फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का दिया गया है। सिम कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0,जीपीएस जैसे तमाम चीज़े मिल जाएगी।

डिसप्ले

Image result for Mi A3
स्क्रीन साइज़6.08 इंच (15.44 सेमी)
स्क्रीन रेजल्यूशन720 x 1560 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो19.5:9
पिक्सल डेनसिटी283 पीपीआई
डिसप्ले टाइपसुपर अमोल्ड

Xiaomi Mi A3 कैमरा

मेन कैमरा
रेजल्यूशन48 एमपी + 8 एमपी + 2 एमपी Triple प्राइमरी कैमराs
सेंसर

इमेज रेजल्यूशन
एक्समोर-आरएस सीमॉस सेंसर

8000 x 6000 पिक्सल
फ्रंट कैमरा
रेजल्यूशन32 एमपी फ्रंट कैमरा
फीजिकल अपर्चरF2.0
कैमरा फीचर्सफिक्स्ड फोकस
वीडियो रिकॉर्डिंग1920×1080 @ 30 fps, 1280×720 @ 30 fps

परफॉर्मेंस

Image result for Mi A3
चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
प्रोसेसरआठ कोर(2 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर, कोरयो 260 + 1.8 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर, कोरयो 260)
आर्किटेक्चर64 बिट
रैम4 जीबी

बैटरी

Image result for Mi A3
क्षमता4030 एमएएच
टाइपली-आयन

स्टोरेज

इंटरनल मैमोरी64 जीबी



Kia Seltos आज भारत में हुई लॉन्च, कीमत जानकर दंग रह जायंगे !

0

ऑटोमोबाइल सेक्टर में कार की डिमांड बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए भारतीय बाजार में Kia Motors अपनी सबसे चर्चित एसयूवी Seltos को 22 अगस्त को लॉन्च करने जा रही हो। हालंकि भारतीय बाज़ार में उतारने से पहले इस कार को ‘साउथ कोरिया’ में लॉन्च कर दिया है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस कार की बुकिंग शुरू कर दी गई थी।

आज होगी लॉन्च

Image result for किआ सेल्टोस लांच

काफी लम्बे समय का इंतज़ार ख़त्म होने जा रहा है. अभी तक का सबसे दमदार कार माना जा रहा है. किआ सेल्टोस को तीन इंजन विकल्प में उतारा जायेगा। इनमे से 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड GDI पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। साथ ही ये सभी इंजन बीएस-6 नॉर्म्स में होंगे। जानकारों की माने तो इस कार की शुरूआती कीमत साउथ कोरिया वाले मॉडल से कुछ कम होगी क्योकिं इसके इंजन में पावर कपैसिटी कम है। लॉन्च से पहले कंपनी ने खुलासा किया कि इस कार की प्री बुकिंग में 6,046 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं।

फीचर्स की संख्या काफी ज़्यादा है

Image result for किआ सेल्टोस लांच

कंपनी ने इस कार को बेहद ही आचे से डिजाईन किया है। यह कार उनलोगों को काफी पसंद आने वाला है, जिनको लेटेस्ट technology से प्यार है। इस कार मे ब्ल्यूटूथ केनक्टिविटी, फॉलो मी होम हैडलैंप्स, टिल्ट को टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग अडज्स्ट, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडिया कंट्रोल्स दिए गए है। साथ ही ABS के साथ EBD और 06 एयरबैग्स जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक कण्ट्रोल सिस्टम , वाहन कण्ट्रोल सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और एक ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे फीचर दे कर कंपनी इसको सबसे अलग रूप दी है। वही इस कार में साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया गया है।

माइलेज

Related image

आपको जानकर हैरानी होगी की कामनी ने इस कार की माइलेज बढ़ाने के लिए एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस तकनीक की सहायता से एक सेकेंड में 500 बार गियर शिफ्ट की मॉनिटरिंग करेगी। एक्टिव शिफ्ट कंट्रोल (ASC) नाम की इस तकनीक का इस्तमाल करके कार को एक अलग रंग देने का प्रयास किया गया है।

स्टाइल के लिहाज़ से है खास

स्टाइल की लिहाज से बात की जाये तो यह कार लोगो को खूब लुभाएगा। इसमें एलईडी हेडलैंप, एलईडी फॉग लैंप और एलईडी टेललैंप दी गई है। व्हील की बात की जाये तो इस कार में कंपनी 17-इंच के अलॉय व्हील दे रही है। सेफ्टी की बात करे को kia मोटर इसके साथ कत्याई समझौता नहीं करती है। इसी वजह से इस कार में कुल 06 सेफ्टी बैग दी गयी है। साथ ही ड्राइविंग के हिसाब से यह कार एक बेहद एक्सपीरियंस दे सकती है। ड्राईवर इस कार को एंड्राइड मोबाइल की मदद से भी कण्ट्रोल कर सकता है। वहीं इस कार में रिमोट की मदद से आप ac को कण्ट्रोल कर सकते है। साथ ही स्पीड लिमिट को भी एंड्राइड मोबाइल से सेट किया जा सकता है। दुनिया की kia पहली ऐसी कार है जिसमे एयर purifiers की सुविधा दी गयी है।

Kia Seltos Price

kia Seltos की कीमत 9.69 लाख से लेकर 15 लाख तक राखी गयी है.

Motorola One Action हुआ लॉन्च, इस दमदार फीचर और सिनेमाविज़न डिस्प्ले से है लैस !

0

टेक्नोलॉजी की दुनिया में मोटोरोला ने भीअपने प्रोडक्ट से लोगों का दिल जीता। अपने दमदार प्रोडक्ट के लिए मशहूर मोबाइल कंपनी मोटोरोला एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लेकर आ रही है। बातया जा रहा है कि मोटोरोला जल्द ही Moto One Action को लॉन्च कर सकती है। तो चलिए जानते है इस फोन में क्या होगा खास…

Motorola One Action: मोटोरोला का नया मोबाइल हुआ लॉच

मिली जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को भारत में होने वाले इवेंट में मोबाइल कंपनी मोटोरोला Moto One Action लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की और से इस फोन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझानही की है। लेकिन #CaptureTheAction से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह डिवाइस कैमरा सेंट्रिक Moto One Action हो सकता है।

मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

बताया जा रहा है कि मोटोरोला का यह मोबाइल लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस होगा. इससे पहले कंपनी मार्केट में मोटोरोला वन, मोटोरोला वन पावर और मोटोरोला वन विज़न को उतार चुकी है। Motorola फोन एक खास सेंसर से एक्शन शॉट कैपचर करने के लिए बेहतर साबित हो सकता है। इसके साथ ही इस फ़ोन में आपको ट्रिपल कैमरा का स्लॉट दिया गया है। यह 117 डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस कैमरे से लैस है। इस फीचर की मदद से आप वर्टिकली पकड़कर भी वीडियो को लैंडस्केप मोड में रिकॉर्ड कर सकते है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मोबाइल लोगो को किस हद तक पसंद आता है।

Motorola One Action की कीमत

Image result for Motorola One Action

Motorola One Action की शुरूआती कीमत लगभग 259 यूरो (करीब 20,400 रुपये) है। हालांकि इस फ़ोन को भले ही भारत में लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन यह हैंडसेट फिलहाल ब्राज़ील, मैक्सिको और कुछ यूरोपीय देशों में उपलब्ध कराया गया है। कयास लगाया जा रहा है की इस फ़ोन को भारत में 23 अगस्त तक लॉच की जा सकती है। मतलब तय मन जा रहा है की 23 अगस्त को भारत में इस फ़ोन का एंड्रॉयड वन वर्ज़न लॉच कर दिया जाएगा।

डिस्प्ले फीचर

डिस्प्ले साइज़ 15.75 cm (6.2 inch)
Resolution1080 x 2246 pixels
Resolution टाइप FHD+
GPU430 MHz Adreno 509
डिस्प्ले टाइप LTPS IPS

प्रोसेसर

Image result for Motorola One Action
ऑपरेटिंग सिस्टम Android Oreo 8.1
प्रोसेसर टाइप Qualcomm Snapdragon 636
प्रोसेसर CoreOcta Core

इंटरनल स्टोरेज

इंटरनल स्टोरेज 64 GB
रैम 4 GB

कैमरा फीचर

Image result for Motorola One Action
प्राइमरी कैमरा 16MP + 5MP
प्राइमरी कैमरा फीचर 16MP – PDAF (f1.8, 1.12 micrometer), 5MP – f2.2, 1.0 micrometer
सेकेंडरी कैमरा 12MP
सेकेंडरी कैमरा फीचर f2.0, 1.25 micrometer

बैटरी

बैटरी 5000 mAh

इसे भी पढ़ें : Realme ला रहा है देश का पहला हाई टेक कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानिए !

Realme ला रहा है देश का पहला हाई टेक कैमरे वाला स्मार्टफोन, जानिए !

0

REALME टेक की दुनिया में बहुत ही नाम कम चुकी है। लोग इस ब्रांड के मोबाइल शौक से खरीदते है। अपने बेहतर तकनीक की वजह से देश ही नही बल्कि विदेशो में भी खूब नाम कम चूका है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर दिन कोई न कोई बदलाव होता रहता है। इसी को लेकर REALME ने अपनी 64-मेगापिक्सल कैमरे वाली तकनीक को पेश कर दिया है। इस अनोखे तनिक को पेश करके दुनिया के सामने लोहा मनवा लिया। मतलब साफ़ है की जल्द ही REALME अपने इस तकनीक से लेस मोबाइल ले कर आएगी। तो चलिए जानते है इस तनिक में क्या है खास।

क्या है REALME का नया तकनीक ?

Image result for 20 अगस्त को लॉन्च होगा 48-एमपी क्वॉड कैमरे वाला Realme 5 Pro

आपको बता दे की भारतीय बाजार में REALME जल्दी ही अपनी 64-मेगापिक्सल कैमरे वाली तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मोबाइल को लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन क्चॉड रियर कैमरे से लैस होगा। साथ ही कंपनी इसके अलवा Realme 5 और Realme 5 Pro पर अभी काम कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा की आखिरकार कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन को कबतक मार्केट में उतारती है। कुछ वेबसाइट की माने तो कंपनी इस मोबाइल को 20 अगस्त को इंडिया में लॉन्च कर सकती है। हालांकि इस बात की कोई घोषणा नहीं हुई है। लिहाजा कंपनी की ओर से Realme 5 और Realme 5 Pro का लॉन्च इन्वाईट की डेट शेयर किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

फोन में होगा क्वॉड कैमरा

Image result for 20 अगस्त को लॉन्च होगा 48-एमपी क्वॉड कैमरे वाला Realme 5 Pro

यह कहना गलत नहीं होगा की कंपनी इन दोनों फोन में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। मतलब साफ़ है की कंपनी अपने इस मोबाइल को ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से डिजाईन कर रही है। बताया जा रहा है कि ये दोनों ही स्मार्टफोन 64-मेगापिक्सल कैमरा तकनीक से लैस नहीं होंगे। इसके साथ ही दोनों फ़ोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। मतलब यह की इन दिनों मोबाइल में 4 रियर कैमरे दिए जाएंगे। एक तरफ REALME 5 में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वॉड कैमरा दिया मिलेगा, तो वहीं दूसरी और Realme 5 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी क्वॉड कैमरा मिल सकता है। Realme 5 Pro को कंपनी एमोलेड डिसप्ले के साथ लॉन्च करेगी।

Realme 5 Pro: कीमत 15,000 रुपये…

Image result for 20 अगस्त को लॉन्च होगा 48-एमपी क्वॉड कैमरे वाला Realme 5 Pro

जानकारी के मुताबिक Realme 5 और Realme 5 Pro दोनों ही स्मार्टफोन 15,000 रुपये के कम की कीमत पर लॉन्च हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा की ग्राहकों को यह दोनों फ़ोन कितने हद तक लुभा पाती है।

स्पेसिफिकेशन

Image result for 20 अगस्त को लॉन्च होगा 48-एमपी क्वॉड कैमरे वाला Realme 5 Pro
डिस्प्ले साइज़ 6.53 इंच (16.59 सेमी)
Resolution 1080×2340 पिक्सल, 395 पीपीआई
Resolution टाइप HD+
GPUAdreno 506
डिस्प्ले कलर 16.7M
कैमरा 48 एमपी + 5 एमपी डुअल प्राइमरी कैमरा

प्रोसेसर

ऑपरेटिंग सिस्टम Android Oreo 8.1
प्रोसेसर टाइप आठ कोर(2.2 गीगाहर्ट्ज, डुअल कोर + 1.7 गीगाहर्ट्ज, हेक्सा कोर)
बैटरी 3765 एमएएच


मेमोरी

स्टोरेज 32 GB
रैम 4 GB

इसे भी पढ़ें: जियो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, फ्री में मिलेगा LED TV और 4K सेटटॉप बॉक्स, जानिए कैसे ?

Redmi K 20 और OnePlus 7 Pro में कौन सा मोबाइल है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी, जानिए !

0

Redmi vs OnePlus 7 Pro Review: हम सब को पता है टेक्नोलॉजी की दुनिया में दिन प्रति दिन कॉम्पिटिशन काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। वनप्लस तो जल्दी ही टीवी भी लांच करने जा रहा है। हर कंपनी ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहतर स्मार्टफोन लाना चाहती है। इसी वजह से मार्किट में एक से बढ़कर एक स्मार्ट फ़ोन उपलव्ध है। हाल ही के दिनों में मोबाइल सेगमेंट में कई दमदार और प्रीमियम फीचर वाले स्मार्टफोन्स की एंट्री हुई है। ऐसे में अगर आपके पास बजट कम है तो Redmi K20 Pro, OnePlus 7 जैसे स्मार्ट फ़ोन आपके लिए बेहतर साबित हो सकते है। तो चलिए जानते है क्या है इसमें खास…

Redmi vs OnePlus 7 Pro Review

Redmi K20 Pro

Image result for Redmi K20 Pro

शाओमी का यह मोबाइल काफी मामले में दुसरे फ़ोन से काफी बेहतर है। साथ ही यह डिवाइस कई जबरदस्त फीचर से लैस है। हालांकि शाओमी के इस नए स्मार्टफोन की टक्कर oneplus 7 pro से है। मिड रेंज का यह डिवाइस उनलोगों के लिए बेहतर है जो गेम खेलना पसंद करते है। यह डिवाइस यूजर्स को प्रीमियम का अहसास कराता है। इसमें मौजूद मुल्टी टास्किंग आप्शन के साथ अप एक बार में कई कार्यों को संभाल सकते है। डिवाइस का फ्रंट कैमरा शानदार फोटोग्राफी का अहसास कराता है।के लिए एक बेहतर डिवाइस है। इसकी बैटरी भी काफी दमदार बैकअप देने में सक्षम है। इसमें केवल एक्सपेंडेबल स्टोरेज का अभाव है। Redmi vs OnePlus 7 Pro Review में दोनों फोनों की जबरदस्त टक्कर है।

डिसप्ले और डिजाइन

Image result for Redmi K20 Pro
Redmi vs OnePlus 7 Pro Review
  • रेडमी k20 प्रो में 1,080 x 2,340 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन दिया गया है।
  • 6.39-इंच की एमोलेड डिसप्ले ​दी गई है ।
  • 19.5:9 के स्टाइलिश आस्पेक्ट रेशियो के साथ पैनोरमा व्यू पेश करती है।
  • 403 पीपीआई की शार्प पिक्सल कैमरा दिया गया है।

डिसप्ले

स्क्रीन साइज़6.39 इंच (16.23 सेमी)
स्क्रीन रेजल्यूशन1080 x 2340 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो19.5:9
पिक्सल डेनसिटी403 पीपीआई
डिसप्ले टाइपएमोलेड
टच स्क्रीनकैपेसिटिव टचस्क्रीन, मल्टी-टच
स्क्रीन बॉडी रेशियो85.9 %

परफॉर्मेंस

Redmi vs OnePlus 7 Pro Review
चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
प्रोसेसरआठ कोर(2.84 गीगाहर्ट्ज, सिंगल कोर, क्रयो 485 + 2.42 गीगाहर्ट्ज, ट्राई कोर, क्रयो 485 + 1.8 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर, क्रयो 485)
रैम6 जीबी

स्टोरेज

Image result for Redmi K20 Pro
इंटरनल मैमोरी128 जीबी
एक्सपैंडेबल मैमोरीनहीं

कैमरा

मेन कैमरा
रेजल्यूशन48 एमपी + 13 एमपी + 8 एमपी Triple प्राइमरी कैमरा

बैटरी

क्षमता4000 एमएएच
टाइपली-पॉलिमर

OnePlus 7 pro

Image result for OnePlus 7

चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी oneplus 7 को हमेशा से वैल्यू फॉर मनी के लिए जाना जाता है। हर बार की तरह इस बार भी यह फ़ोन आपको कम दाम में अच्छे फीचर के साथ मौजूद है। वनप्लस 7 में एक आकर्षक स्क्रीन, शानदार कैमरे और फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस की स्क्रीन गेमिंग के लिए एकदम बेस्ट माना जा रहा है। बैटरी बैकअप ठीक होने की वजह से यह मोबाइल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। डिवाइस में कोई एक्सपेंडेबल स्टोरेज विकल्प नहीं है।

डिसप्ले

स्क्रीन साइज़6.41 इंच (16.28 सेमी)
स्क्रीन रेजल्यूशन1080 x 2340 पिक्सल
डिसप्ले टाइपऑप्टिक एमोलेड
टच स्क्रीनकैपेसिटिव टचस्क्रीन, मल्टी-टच

परफॉर्मेंस

Image result for OnePlus 7
चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
प्रोसेसरआठ कोर(2.84 गीगाहर्ट्ज, सिंगल कोर, क्रयो 485 + 2.42 गीगाहर्ट्ज, ट्राई कोर, क्रयो 485 + 1.8 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर, क्रयो 485)
रैम6 जीबी

स्टोरेज

इंटरनल मैमोरी128 जीबी
एक्सपैंडेबल मैमोरीनहीं

कैमरा

मेन कैमरा
रेजल्यूशन48 एमपी + 5 एमपी डुअल प्राइमरी कैमरा

बैटरी

क्षमता3700 एमएएच
टाइपली-आयन


जानिए किसी भी मोबाइल का IMEI नंबर कैसे पता करे !

0
How to Check IMEI

How to Check IMEI: टेक्नोलॉजी की दुनिया में हर किसी के पास एक स्मार्ट फ़ोन मौजूद है। जब भी हम किसी भी ब्रांड का नया स्मार्ट मोबाइल खरीदते है तो आपने अक्सर देखा होगा बिल पर उस मोबाइल का नाम, मॉडल नंबर और IMEI Number भी लिखता है। क्या आपने कभी सोचा है, ऐसा क्यों किया जाता है? अगर नही, तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से समझते है। आखिर IMEI क्या है, और ये इतना ज़रुरी क्यों है ?

How to Check IMEI: IMEI नंबर क्या होता है 

How to Check IMEI

IMEI नंबर का फुलफॉर्म International Mobile Station Equipment Identity है। हर मोबाइल का IMEI नंबर अलग होता है। इस नंबर के जरिए किसी भी फोन को ट्रैक किया जा सकता है।अक्सर आपने देखा होगा जब हमारा फ़ोन खो जाता है, और हम कंप्लेंन लिखवाने पुलिस स्टेशन जाते है, तो पुलिस हमसे IMEI नंबर मानता है। ऐसा इसीलिए क्युकी IMEI नंबर के जरिए पता लगाया जा सकता है फोन आपका किस एरिया में काम कर रहा है। जानकारी के लिए बता दे की IMEI उसी डिवाइस का होता है जिसमें सिम कार्ड का इस्तेमाल होता है। मतलब यह की आईएमईआई नंबर का संबंध SIM स्लॉट से है। अगर 2 सिम कार्ड है तो उस मोबाइल में दो IMEI नंबर होंगे।

IMEI नंबर कैसे पता करे (How to Check IMEI)

Image result for IMEI नंबर क्या है IMEI नंबर कैसे पता करे

IMEI नंबर जानने का सबसे आसान तरीका USSD कोड के जरिए है। यह तरीका सभी फ़ोन में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। अपने फोन से  *#06# डायल करें। इसके बाद आपके फोन की स्क्रीन पर IMEI नंबर दिख जाएगा। इस नंबर को आप कही भी लिखकर या सेव करके रख सकते है।

Image result for IMEI नंबर क्या है IMEI नंबर कैसे पता करे

वहीं दूसरा तरीका यह है कि सबसे पहले आप अपने मोबाइल के बॉक्स से ही IMEI नंबर का पता कर सकते है। अगर बॉक्स नहीं मिल रहा है तो आप मोबाइल के बातेरी स्लॉट वाले जगह पर भी देख सकते है। हालाकि अब नॉन रिमूवल बैटरी वाले स्मार्टफोन में यह सुविधा नहीं मिलेगा। इतना ही नही एंड्राइड फ़ोन में आप IMEI नंबर जानने के लिए सेटिंग्स में जा सकते हैं। सेटिंग में आपको अबाउट का आप्शन मिलेगा। इस आप्शन को खोलने के बाद नीचे की ओर स्क्रॉल करके IMEI नंबर पता लगा सकते हैं। वहीं अगर आप iPhone यूज़ कर रहे है तो इस स्मार्टफोन की सेटिंग में जाना है इसके बाद जनरल सेलेक्ट करे और फिर अबाउट में जाने के बाद आपको आईएमईआई नंबर दिख जायेगा।

इसे भी पढ़ें: इस ट्रिक को अपनाकर आप भी Google Chrome से पासवर्ड और लॉगइन डेटा को कर सकते है एक्सपोर्ट !

इस ट्रिक को अपनाकर आप भी Google Chrome से पासवर्ड और लॉगइन डेटा को कर सकते है एक्सपोर्ट !

0

Export Google Chrome Data: अक्सर ऐसा होता है की जब भी हम एक ब्राउज़र से दुसरे ब्राउज़र पर शिफ्ट करते है, क्रोम में सेव लॉगइन पासवर्ड का बैकअप का तरीका नहीं पता होता। हम में से कई लोग यह नहीं जानते है की इस सेव पासवर्ड को कैसे हटाया जाए, या फिर इस सेव पासवर्ड को कैसे एक्सपोर्ट किया जाए। तो चलिए जानते है ऐसे ही कुछ टिप्स जिसकी मदद से आप अपने सेव पासवर्ड को हटा सकते है…

Image result for Google Chrome से पासवर्ड और लॉगइन डेटा ऐसे करें एक्सपोर्ट
Export Google Chrome Data

गूगल क्रोमे में एक ऐसी फीचर आई है जिसकी मदद से आप अपने अकाउंट से लॉगआउट हो सकते है। साथ ही यूजर्स अपने सभी वेब पासवर्ड्स को एक CSV (कौमा-सेपरेटिड वैल्यूज़) फाईल में एक्सपोर्ट कर सकते हैं। जब भी हम एक ब्राउज़र से दुसरे ब्राउज़र में शिफ्ट करेंगे, तब यह फीचर बेहद काम का हो सकता है।

पासवर्ड एक्सपोर्ट करने से पहले ध्यान रखे…

Image result for Google Chrome से पासवर्ड और लॉगइन डेटा ऐसे करें एक्सपोर्ट
  • जब भी कोई फाइल को एक्सपोर्ट करे तो हमें उस फाइल को एक सेफ लोकेशन में रखें क्योंकि एक्सपोर्टेड CSV फाइल सिक्यॉर नहीं होती और कोई भी इसे ऐक्सिस कर सकता है।
  • यूजर दो तरीके से इस फाइल को ऐक्सिस कर सकता है।
  • पहला Microsoft Excel या Google Spreadsheets के जरिए CSV फाइल ऐक्सिस कर सकते हैं।
  • इसके बाद पासवर्ड को एक्सपोर्ट करने के लिए कई तरह इ एप का इस्तेमाल कर सकते है।
  • आजकल गूगल क्रोमे का लेटेस्ट वर्शन भी उपलव्ध है।
  • इसकी मदद से भी अप सेव पासवर्ड को आसानी से एक्सपोर्ट कर सकते है।

Chrome से लॉगइन डेटा एक्सपोर्ट करने का तरीका (Export Google Chrome Data )

Image result for Google Chrome से पासवर्ड और लॉगइन डेटा ऐसे करें एक्सपोर्ट

1. सबसे पहले अपने लैपटॉप में गूगल क्रोम खोलें।
2. इसके बाद ऊपर के दांयें कोने में दी गईं तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
3. अब सेटिंग्स में जाएं।
4. फिर Advance ऑप्शन पर क्लिक करें।
5.Password and forms सेक्शन में Manage passwords पर जाएं।
6.Manage passwords सेक्शन में दिख रहीं तीन लाइन्स पर क्लिक करें।
7. अब Export passwords ऑप्शन पर क्लिक करें ।

Image result for Google Chrome से पासवर्ड और लॉगइन डेटा ऐसे करें एक्सपोर्ट

8. इसके बाद Export passwords ऑप्शन पर क्लिक करें।
9. इसके बाद आपको लॉगइन पासवर्ड को एंटर कर अपने अकाउंट को वेरिफाई करनी होगी।
10.जिसके बाद आप अपने लोकेशन का चुने और फिर सेव पर क्लिक करें।

11. इसके बाद आपके सभी लॉगइन पासवर्ड एक्सपोर्ट हो जाएंगे।