Home Blog Page 7

Xiaomi ने 8K वीडियो सपोर्ट करने वाला Mi Pro टीवी किया लॉन्च !

0
Mi Pro टीवी

चीनी कंपनी Xiaomi मोबाइल की दुनिया में धूम मचाने वाली पहली कंपनी बन गई है। शायद इसी सफलता तो देखते हुए Xiaomi ने टीवी जगत में भी पैर फैला दिया है। खबर मिल रही है कि Xiaomi ने अपने TV पोर्टफोलियो को विस्तार देते हुए Mi Full Screen TV Pro लॉन्च कर दिया है। मतलब साफ है की फेस्टिवल सीजन में जनता को लुभाने के लिए यह कारगर साबित हो सकता है। हालांकि कंपनी ने शुरूआती दौर में इस टीवी को 3 मॉडल और साइज़ में उतारा है। साथ ही शाओमी के नए टीवी मॉडलों में 8K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है। तो चलिए जानते है इसके कुछ और फीचर के बारे में।

Mi Full Screen TV Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Mi Full Screen TV Pro With 4K Display, 8K Video Playback Support Launched
  • इस टीवी मॉडल में प्रीमियम लुक के लिए एल्युमिनियम अलॉय फ्रेम पर काम किया गया है।
  • जबकि इस टीवी के बेक साइड में 3D कार्बन फाइबर पैटर्न मौजूद है।
  • बता दे कि टीवी के 3 मॉडल में 4K रिजोल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है।
  • साथ ही इस टीवी में 9th जनरेशन इमेज प्रोसेसिंग इंजन दिया गया है।
  • Mi Full Screen TV Pro में 8K वीडियो प्लेबैक सपोर्ट दिया गया है।
  • कंपनी ने दावा किया है की यह दुनिया का पहला टीवी है जिसमे 8K वीडियो प्ले बेक का विकल्प दिया गया है।
  • पतले बेजल्स की वजह से इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 97 प्रतिशत है।
  • यह टीवी एंड्राइड वेर्जन पर काम करता है।
  • स्टोरेज के लिए इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है।
  • वहीं अगर हम प्रोसेसर की बात करे तो इस टीवी में 12nm क्वॉड कोर Amlogic T972 प्रोसेसर दिया गया है।
  • हालांकि यह टीवी PatchWall UI पर चलता है।
  • वौइस् कमांड को बेहतर बनाने के लिए इसमें वॉयस कमांड दिया गया है।

Mi फुल स्क्रीन टीवी की कीमतें

Image result for 8K वीडियो सपोर्ट वाला Mi Pro टीवी
  • 43-इंच मॉडल : CNY 1,499 (लगभग 15,000 रुपए)
  • 55-इंच मॉडल : CNY 2,399 (लगभग 24,000 रुपए)
  • 65-इंच मॉडल : CNY 3,399 (लगभग 34,000 रुपए)

लॉन्चिंग से पहले ही इस टीवी की प्रे बुकिंग शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबी कंपनी इस सेल को आने वाले 27 सितंबर से शुरू कर सकती है। वहीं भारातिये बाजार में यह टीवी कब तक आएगा, इसको लेकर कंपनी की और से कोई खुलासा नहीं किया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा की यह लेटेस्ट टीवी ग्राहकों को कितना पसंद आता है।

ट्रिपल रियर कैमरे और इस लेटेस्ट फीचर के साथ Vivo U10 हुआ लॉन्च !

0
Vivo U10

चीनी मोबाइल कंपनी विवो अपने दमदार कैमरा के लिए मशहूर है। बहुत ही कम समय के भीतर बाज़ार में धामल मचाने वाली विवो अपने स्मार्ट फोन को लेकर सुर्खियो में छाया हुआ है। बता दे कि इस फेस्टिवल सीजन अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए विवो ने U-सीरीज का पहला डिवाइस Vivo U10 भारत में लॉन्च कर दिया है। दमदार फीचर्स के साथ आने वाले इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी की माने तो यह मोबाइल अबतक का बेस्ट मोबाइल हो सकता है। साथ ही यह फोन बजट सेगमेंट में फिट बैठ रहा है। तो चलिए जान लेते है इसके फोन में क्या खास होगा।

Vivo U10

Vivo U10

जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में एक खास गेमिंग मोड भी मिलेगा जिसमें कई फीचर्स गेमर्स को ध्यान में रखते हुए शामिल किए गए हैं। शुरूआती दौर में इस फोन को ऑनलाइन माध्यम से ही अपना बना सकते है। वहीं बता दे कि इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट्स लॉन्च हुए हैं। पहला वेरिएंट्स 3GB रैम 32GB स्टोरेज होगा। तो दूसरा वेरिएंट्स 3GB रैम के साथ 64GB मेमोरी के साथ उतारा गया है। जबकि तीसरे में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी जाएगी।  

स्पेसिफिकेशन

  • इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है।
  • स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89% दिया गया है।
  • यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 पर काम करता है।
  • 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
  • बैकअप को दमदार रूप देने के लिए इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है।
  • फ़ास्ट चार्जिंग के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

ट्रिपल कैमरा सेटअप

  • इस फोन के कैमरे की बात करे तो इसमें रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड ऐंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
  • सेल्फी के लिहाज से इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • विडियो कालिंग और सेल्फी को बेहतर बनाने के लिए इसमें AI फेस ब्यूटी के का विकल्प दिया गया है।
  • फेस अनलॉक जैसे कई फीचर मौजूद है।
  • डिवाइस में सिस्टमवाइड डार्क मोड दिया गया है, जो इसकी बैटरी की बचत करेगा।

कीमत

इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 8,990 रुपये है। 3GB रैम 32GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। दूसरे वेरिएंट में 3GB रैम के साथ 64GB मेमोरी दी गई है। इसकी कीमत  9999 रुपये है। तीसरे वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज दी जाएगी और इसकी कीमत  10,999 रुपये है।

108MP वाला Xiaomi का पहला स्मार्टफोन इस तारीख को होगा लॉन्च !

0
108MP वाला Xiaomi

चीनी टेक कंपनी Xiaomi बहुत ही कम समय में भारत जैसे देश में नाम कमा लिया। अपने दमदार स्कीमार्टफोन की वजह से न सिर्फ भारत बल्कि पुरे देश में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। हाल ही में Xiaomi Mi Mix Alpha पेश कर बाकी कंपनी को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक यह मोबाइल बाकी फोन से फीचर के साथ-साथ कई मामले में अलग है। ये स्मार्टफोन काफी इनोवेटिव और फ्यूचरिस्टिक दिख रहा है। इसमें Waterfall Display जैसे लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। तो चलिए जानते है और क्या खास है इस फोन में।

  Mi Mix Alpha

Image result for 108MP वाला Xiaomi

 Samsung और Huwaei जैसे दमदार कंपनी भले ही भारतीये बाजार में धाक जमा ली है, लेकिन इस मामले में Xiaomi ने भी कोई कसर न छोड़ी है। जैसा की हमें पता है फोल्डिंग स्क्रीन के कांसेप्ट से अलग Xiaomi ने फ्लेक्सिबल स्क्रीन का कांसेप्ट पेश किया है। Mi Mix Alpha में फ्लेसिबल स्क्रीन है, जिसमे यूजर्स को सराउंड डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा। इसका मलतब है की फोन के टॉप, बॉटम और साइड में ना के बराबर पिक्सल्स है। इस स्मार्टफोन में पूरी तरह से कर्व्ड ऐजस दिए गए हैं। बता दे कि यह कर्व्ड इतने मुड़े हैं की पीछे की तरफ भी आपको डिस्प्ले जैसी ही दिखने वाली है।

स्पेसिफिकेशन

Image result for 108MP वाला Xiaomi
  • इस फोन में सराउंडिंग डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • स्क्रीन टु बॉडी रेश्यो 180.6% है।
  • कहा जा रहा है की फोल्डेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स को बड़ी आसानी से टक्कर देने के लिए इसे पेश किया गया है।
  • लुक के मामले में यह स्मार्ट फोन बाल्की फोन से काफी अलग है।
  • इसमें सिंगल स्क्रीन को ही पीछे की तरफ लाया गया है, जिसके कारन देखने में काफी शानदार लगता है।
  • कुछ वेबसाइट की माने तो इस फोन के साइड में कोई बटन का विकल्प नहीं दिया गया है।
  • Xiaomi ने एक बयान में कहा- डिस्प्ले की नई टेक्नोलॉजी ने अब तक चले आ रहे इयरपीस रिसीवर और प्रोक्सिमिटी सेंसर्स को रिप्लेस कर दिया है।
  • Mi Mix Alpha कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जो 108MP सैमसंग कैमरा सेंसर के साथ आता है।

Mi Mix Alpha की कीमत

Image result for 108MP वाला Xiaomi
  • कंपनी की माने तो यह फोन कांसेप्ट डिवाइस है, शुरूआती दौर में इसकी प्रोडक्शन हाल-फिलहाल शुरू होने वाला नहीं है।
  • हालांकि इसके साथ ही कंपनी इस फोन के कुछ पीएस को दिसम्बर के अंत तक मार्किट में उतार सकती है।
  • इसकी कीमत CNY 19,999 यानि की लगभग Rs 2,00,000 है।
  • लॉन्च के बाद आप इस फोन को Mi स्टोर पर देख सकते है।

इस फीचर के साथ इंडिया में गेमिंग फोन ASUS ROG Phone II हुआ लॉन्च !

0
ASUS ROG Phone II

गेमिंग की दुनिया में लेनेवो ब्रांड अभी तक का बेस्ट ब्रांड माना जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है, हाल में ही ASUS ने भारत में अपने हाईएंड गेमिंग स्मार्टफोन का पोर्टफोलियो ROG Phone II लॉन्च कर दिया है। बताया जा रहा है की यह फोन गेम लवर को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। यह फोन इंडिया का पहला स्मार्टफोन बन गया है जो क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 प्लस पर आधारित है । फीचर के मामले में यह फोन अभी तक का बेस्ट फोन माना जा रहा है। तो चलिए जानते है ऐसे ही कुछ खास फीचर के बारे में।

स्पेसिफिकेशन्स

ASUS ROG Phone 2 to launch in india on 23 september
  • ASUS ROG Phone II क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट से लैस है।
  • जिसकी मदद से यह फोन सबसे पावरफुल बन जाता है।
  • यह चिपसेट 4 कोरयो गोल्ड कोर और 4 कोरयो सिल्वर कोर से मिलकर बना है।
  • जिसके कारन इस फोन के प्रोसेसर की स्पीड 15 प्रतिशत तक अधिक बूस्ट हो जाता है।
  • 675मेगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करते वाला एड्रेनो 640 जीपीयू लगाया गया है।
  • फोन में 6.6 इंच की बड़ी फुल एचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है।
  • 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन दिया गया है।
  • फोन में रियर कैमरा भी दिया गया है।
  • डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर दिया गया है।
  • जबकि फोन में 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।
  • सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी के लिहाज से यह फोन ओप्पो जैसे बर्नड को टक्कर दे रहा है।
  • बैकअप को दमदार और पॉवर फुल बनाने के लिए इसमें 6,000एमएएच की दी गई है।
  • फोन की बैटरी 30वॉट ROG HyperCharge सपोर्ट दिया गया है।
  • फोन की बैटरी को फ़ास्ट चार्जिंग करने के लिए इसमें क्विक चार्ज 4.0 तकनीक का इस्तमाल किया गया है।
  • ASUS अपने लेटेस्ट ROG Phone II के 8 जीबी रैम वेरिएंट के साथ भारतीय बाजार में उतार सकती है।
  • 12 जीबी रैम वेरिएंट के साथ 30वॉट का चार्जर बॉक्स में मिलेगा।
  • जबकि 8 जीबी रैम वेरिएंट के साथ जहां 18वॉट चार्जर बॉक्स दिया गया है।

कीमत

ASUS ROG Phone 2 to launch in india on 23 september

मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने 8 जीबी रैम वाले वेरिएंट को 37,999 रुपये में लॉन्च किया है तथा ROG Phone II के 12 जीबी रैम वाले ​वेरिएंट को 59,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा है। ये दोनों मॉडल आने वाले 30 सितम्बर से ऑनलाइन मिलना शुरू होआ जाएगा. वहीं 12 जीबी रैम वेरिएंट के लिए अभी कोई तारीख घोषित नहीं हुई है।

इस लेटेस्ट फीचर के साथ OnePlus ला रहा है अपना Smart TV, जानिए !

0
OnePlus Smart टीवी

टेक्नोलॉजी की दुनिया में OnePlus ने भी लोगो को खूब लुभाया है। यही वजह है की मोबाइल की दुनिया से बाहर निकल कर OnePlus ने टीवी की दुनिया में एक अलग मुकाम, सफलता हासिल कर लिया है। वहीं अब खबर मिल रही है कि अपनी सफलता के बाद अब OnePlus टीवी सितंबर में लॉन्च करेगी। हालांकि इसके कुछ स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले कुछ वेबसाइट पर लीक कर दी गई है। इसके साथ ही कंपनी के सीईओ पेटे लाऊ ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तो चलिए जानते है इसमें क्या खास मिलने वाला है।

OnePlus टीवी लॉन्च

Image result for OnePlus TV

जानकारी के मुताबिक OnePlus नए टीवी को बहुत जल्द लॉन्च कर रही है। लीक जानकारी के अनुसार टीवी के डिस्प्ले पैनल को भी शोकेस किया था। लीक जानकारी के अनुसार टीवी के चारों ओर पतले बेजल होंगे। कयास लगाया जा रहा है कि वनप्लस कम से कम 4K QLED पैनल का इस्तेमाल कर सकती है। कंपनी के पास 4K और 8K रेजॉलूशन वाले पैनल भी उपलब्ध हैं। हालांकि ऑफिसियल वेबसाइट से इस टीवी को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं कि गयी है। मतलब साफ है कि यह टीवी बाकी टीवी के मुकाबले थोडा महंगा हो सकता है। यहां तक कि शाओमी के 4K रेजॉलूशन 55 इंच टीवी की कीमत 49,999 रुपये से शुरू है। ऐसे में वनप्लस के नए टीवी की कीमत इससे ज्यादा ही रखे जाने की उम्मीद है।

स्पेसिफिकेशन

जानकारी के मुताबिक oneplus का टीवी स्मार्ट टीवी टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। साथ ही यह Oxygen OS या OXygen OS के फॉर्क्ड वर्जन पर चलेगा। ऑपरेटिंग सिस्टम Android ओएस आधारित होगा। वनप्लस अपने स्मार्ट टेलिविजन को डॉल्बी एटम्स, HDR10 प्लस जैसे सर्टिफिकेशंस के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक यह टीवी अगले महीने यानी कि अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च होने वाले टीवी का एक मॉडल 55 इंच QLED पैनल के साथ भी पेश किया जाएगा।

टीवी का डिजाइन

Image result for OnePlus TV

कंपनी के सीईओ के मुताबिक यह टीवी लुक के मामले में ज्यादा शानदार होने वाला है। इसमें बेहतर साउंड और इमेज क्वॉलिटी दी जा सकती है। अपने बयान में सीईओ ने कहा कि इमेज और साउंड क्वॉलिटी उन फंडामेंटल फीचर्स में से एक हैं जो कि जिसपर हमारा फोकस है।

64 MP कैमरे के साथ Samsung Galaxy A70s जल्द होगा लॉन्च !

0
Samsung Galaxy A70s with 64 MP camera

Samsung Galaxy A70s अपने दमदार फोन की वजह से सैमसंग कंपनी लगातार सुर्खियो में बना हुआ है। जैसा की हम सब जानते है सैमसंग मोबाइल ही नहीं बल्कि टीवी की दुनिया में भी खूब नाम कमा चूका है। शायद यही वजह है की सैमसंग के मोबाइल भारतीय बाजार में खूब धमाल मचा रहा है। हाल में ही सैमसंग ने Galaxy A70s को लॉन्च करके बाकी कंपनी को पीछे छोड़ दिया है। तो आज हम आपको सैमसंग के Galaxy A70s से जुड़ी कुछ फीचर के बारे में बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है इसके कुछ खास फीचर।

Samsung Galaxy A70s

Image result for 64 MP कैमरे वाला फोन Galaxy A70s

अपने दमदार फोन की वजह से सैमसंग देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर है। खबर मिल रही है की सैमसंग जल्द ही Galaxy A70s को बाजार में उतारने जा रही है। यह बात हम नहीं बल्कि सैमसंग की ऑफिसियल साईट पर देखा गया है। आपको बता दे कि टेना लिस्टिंग वेबसाइट ने इस फोन से जुड़ी कुछ फोटो शेयर की है। वेबसाइट ने Galaxy A70s के फ्रंट और बैक पैनल के साथ ही साईड पैनल्स की फोटो शेयर की है। मतलब साफ़ है की सैमसंग एक बार फिर से ग्राहकों को लुभाने के लिए एक नए मॉडल के साथ आ रही है।

ऐसी होगी लुक

Image result for 64 MP कैमरे वाला फोन Galaxy A70s

अगर हम इस फोन के लुक की बात करे तो यह देखने में बेहद ही शानदार है। यह स्मार्टफोन इनफिनिटी ​नॉच डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। फोन की नॉच की शेप ‘यू’ होगा या ‘वी’ यह अभी फोटो में साफ नहीं हो पाया है। वहीं फोन का बैक पैनल पर काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy A50s स्मार्टफोन जैसी ही है। फोन को कंपनी प्रि​ज़म कट डिजाईन पर बना रही है। शुरूआती दौर में यह फोन ब्लैक या ब्लू कलर में उलव्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन्स

Image result for 64 MP कैमरे वाला फोन Galaxy A70s
  • यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा।
  • कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट मौजूद है।
  • फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।
  • जबकि फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिए गए है।
  • बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया, मतलब साफ़ है की क्प्मय इस फोन में किसी प्रकार की सेंसर न देने जा रही है।
  • हालांकि इस फोन की कीमत 32,990 रुपये हो सकती है।
  • Galaxy A70s को 6.7-इं​च डिसप्ले दिया जा सकता है।
  • फोन को दमदार बेक उप देने के लिए इसमें 4400एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है।
  • हालांकि सैमसंग का यह पहला ऐसा फोन है जिसमे 64 MP के रियर कैमरा दिया जा रहा है।

इस खास फीचर के साथ Redmi K20 Pro Premium हुआ लॉन्च !

0
Redmi K20 Pro Premium

Redmi K20 Pro Premium: मोबाइल टेक्नोलॉजी की दुनिया में Xiaomi ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। इस कंपनी ने बेहद कम दामों में मोबाइल उतार कर ग्राहकों को अपनी तरफ करने में सफल रही है। इसी का नतीजा है कि लोग इस ब्रांड पर काफी ज्यादा भरोसा भी कर रहे है। हाल में ही Xiaomi ने डबल पॉप-अप कैमरे वाले स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। जिसके बाद इस फोन की सेल काफी ज्यादा बढ़ गई थी। वहीं अब खबर आ रही है कि एक बार Xiaomi अपने स्मार्ट फोन के जरिए भारतीय बाजार में धूम मचाने को तैयार है। इसी के साथ कंपनी ने इस फेस्टिवल Redmi K20 Pro को और भी ताकतवर बनाते हुए इसका एक्सक्लूसिव एडिशन चीन में लॉन्च कर दिया है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है इसके कुछ खास फीचर।

Redmi K20 Pro Premium स्पेसिफिकेशन्स

image-8

Redmi K20 Pro Premium के पावरफुल वर्जन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट और 12 जीबी रैम का विकल्प मिल जाएगा. साथ ही इस फोन में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। वहीं अगर हम रेज्ल्यूशन की बात करे तो इस फोन में 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन दिया गया है। जबकि 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा Redmi K20 Pro Premium इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

फोटोग्राफी के लिहाज से यह फोन अब तक का सबसे बेस्ट फोन हो सकता है। इस फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। जबकि दूसरा कैमरा एफ/2.4 अर्पचर वाला 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। वही ट्रिपल रियर कैमरा वाला फोन में तीसरे कैमरे की अपर्चर की क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। विडियो कालिंग और सेल्फी को बेहतर अंदाज़ देने के लिए इसमें 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिहाज से यह कैमरा बेहतर और अच्छी क्वालिटी इमेज लेने में सक्षम है।

फुल स्पेसिफिकेशन

Redmi K20 Pro Premium परफॉरमेंस

चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
प्रोसेसरआठ कोर(2.84 गीगाहर्ट्ज, सिंगल कोर, क्रयो 485 + 2.42 गीगाहर्ट्ज, ट्राई कोर, क्रयो 485 + 1.8 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर, क्रयो 485)
आर्किटेक्चर64 बिट
रैम6 जीबी

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़6.39 इंच (16.23 सेमी)
स्क्रीन रेजल्यूशन1080 x 2340 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो19.5:9
पिक्सल डेनसिटी403 पीपीआई
डिसप्ले टाइपएमोलेड
स्क्रीन प्रोटेक्शनकोर्निंग गोरिल्ला ग्लास वी5
टच स्क्रीनकैपेसिटिव टचस्क्रीन, मल्टी-टच
स्क्रीन बॉडी रेशियो85.9 %

कैमरा

Image result for Redmi K20 Pro
48 एमपी + 13 एमपी + 8 एमपी Triple प्राइमरी कैमराs
डुअल एलईडी फ्लैश
20 एमपी फ्रंट कैमरा

डिज़ाइन

ऊंचाई156.7 मिमी
चौड़ाई74.3 मिमी
मोटाई8.8 मिमी
वजन191 ग्राम
रंगFlame Red, Glacier Blue, Carbon Fiber Black, Pearl White

फोन में ड्यूल सिम का विकल्प दिया गया है। यह 4G फोन है. फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है। जबकि पॉवर बैकअप को बेहतर बनाने के लिए इसमें 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गयी है। मोबाइल को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 27वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

फेसबुक के इस नए डिवाइस से टीवी में कर सकेंगे WhatsApp वीडियो कॉलिंग, जानिए !

0
WhatsApp video calling in TV

सोशल नेटवर्किंग साइट यानी की फेसबुक अपनी दुनिया से बाहर निकल कर टीवी जगत में पैर फैलाने जा रही है। ताजा जानकारी के अनुसार कंपनी ने आज Portal TV लॉन्च कर दिया है। दरअसल यह एक तरह का तकनीक है जिसकी मदद से आप टीवी पर भी फेसबुक के सारे फंक्शन को ऑपरेट कर सकते है। कंपनी ने दावा किया है की इस तकनीक की मदद से आप आसानी से विडियो कॉल भी कर सकते है। यानी इस डिवाइस के जरिए टीवी में आप फेसबुक वीडियो चैटिंग कर सकते हैं। चलिए जानते है और क्या खास है इस तकनीक में……….

Portal TV लॉन्च

Image result for Portal TV

बता दे कि सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक हाल में ही अपना Portal TV लॉन्च कर दिया है। इसके बाद भारतीय बाजार में हडकंप मच गया है। इसके साथ ही Facebook ने टोटल तीन प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इनमें Portal Mini, Portal और Portal TV शामिल हैं। दोनों पोर्टल एक तरह के स्मार्ट डिस्प्ले हैं जैसा Amazon और Google के हैं. हालांकि Portal TV में प्राइवेसी को लेकर अभी कुछ साफ नहीं हुआ है। अब देखना यह दिलचस्प होगा की यह तकनीक लोगों को कितना लुभा पता है।

क्या है इसकी कीमत

जानकारी के मुताबिक यह अक्सेसरीज कंपनी के वाइड एंगल विडियो चैट्स को बिग-स्क्रीन टीवी पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। हैहालंकी इसकी कीमत की बात करे तो 149 डॉलर (लगभग 10605 रुपये) रखी गई है। लेकिन वहीं अगर आप एक साथ पोर्टल के दो पोर्ट्स डिवाइसेज खरीदते है तो कंपनी आपको करीब 3,500 रुपये की छूट देगी। इसके साथ ही इसकी बिक्री अमेरिका में इस नवम्बर से शुरू हो जाएगी। मतलब साफ है की भारतीय लोगो को फिलहाल इंतज़ार करना होगा।

Portal TV कैसे करेगा काम?

इस डिवाइस को आप टीवी में HDMI पोर्ट के जरिए लगा सकते है। इसके बाद आपको अपना फेसबुक अकाउंट लॉग इन करना होगा। फेसबुक लॉग इन और अकाउंट सिंक करने के बाद आप वीडियो चैट कर सकेंगे। इतना ही नहीं इसकी मदद से आप WhatsApp कॉलिंग भी टीवी पर कर सकेंगे। कंपनी के अधिकारी की माने तो Portal TV के जरिए कस्टमर्स अपने घर के बड़े टीवी स्क्रीन पर वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। इस डिवाइस में स्मार्ट कैमरा दिया गया है। इसकी मदद से आप फोटो को ज़ूम या पैन कर सकते है। इतना ही नहीं बाहरी आवाज को रोकने के लिए इसमें स्मार्ट साउंड इनहैंसर दिया गया है।

48MP कैमरे के साथ भारत में हुआ लॉन्च Nokia का यह दमदार फोन, कीमत जानकर दंग रह जायेंगे !

0
Nokia's phone launched

स्मार्टफोन की दुनिया में नोकिया किसी नाम के मोहताज नहीं है, नोकिया दुनिया की पहली ऐसी कंपनी है जिसने एंड्राइड फोन को लॉन्च करके तहलका मचा दिया था। हालांकि नोकिया के एंड्राइड फोन कुछ खास कमाल कर नहीं पाया। लेकिन आज भी नोकिया का बाजार में सिक्का खूब बोलता है। यही कारण है की एक बार फिर से नोकिया मार्किट में धमाल मचाने को तैयार है। मिली जानकारी के अनुसार यह कंपनी ग्राहकों के लिए Nokia 7.2 को ऑफिशियल तौर पर इंडिया में लॉन्च करने के तयारी में है। तो चलिए जानते है इसके कुछ फीचर……..

नोकिया का धमाका ओपनिंग

nokia 7 2 launching soon in india feature specification triple rear camera teaser video revealed

जैसा की हम सब जानते है हाल में ही IFA 2019 में Nokia 7.2 के अगले वेरिएंट Nokia 7.2 को पेश किया था। वहीं अब इस फेस्टिवल सीजन में नोकिया धूम मचाने को तैयार है। जानकारी के मुताबिक Nokia 7.2 को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। इसके साथ ही यह फोन दुनिया का ऐसा फोन बन गया है जिसमे 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। हालांकि इसके दो वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। जिसमें 4GB रैम + 64GB वेरिएंट की कीमत Rs 18,599 और 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 19,599 है। 

स्पेसिफिकेशन्स

Image result for 48 MP कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Nokia 7.2
  • नोकिया 7.2 में 6.3-इंच का फुल-एचडी+ डिसप्ले दिया गया है।
  • यह फोन एचडीआर10 सपोर्ट करता है।
  • स्क्रीन को बेहतर लुक देने के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
  • ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर पर काम करता है।
  • फोन में 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है।
  • एक्सटर्नल स्टोरेज के लिए इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।
  • फोन के बेक साइड में तीन रियर कैमरे दिए हैं।
  • नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा।
  • हालांकि इसमें 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर भी मौजूद है।
  • सेल्फी वाले को ध्यान में रखते हुए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • फोन में पॉवर बेक का एक अच्छा विकल्प मिल जाएगा।
  • इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • wifi को बेहतर रूप देने के लिए इसमें वाई-फाई 802.11एसी का सपोर्ट दिया गया है।
  • फ़ोन पूरी तरह से 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।

कीमत 

Image result for 48 MP कैमरा के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Nokia 7.2
  • Nokia 7.2 को कंपनी ने Charcoal और Cyan Green कलर ऑप्शन में पेश किया है।
  • फिलहाल इस फ़ोन को ओंलने माध्यम से ही अपना बना सकते है।
  • इस फोन के 4GB/64GB वेरिएंट की कीमत 18,599 रुपए।
  • जबकि 6GB/64GB वेरिएंट की कीमत 19,599 रुपए है।

Redmi 8A के जरिए Xiaomi ने भारतीय बाजार में मचाया हाहाकार !

0
Redmi 8A

स्मार्ट फोन की दुनिया में Xiaomi ने भी एक अलग पहचान बना ली है। बहुत ही कम समय ने इस कंपनी ने अपने स्मार्ट फोन से भारतीय ग्राहकों को अपने बस में कर लिया। शायद यही वजह है की लोग इस फोन को लेने के लिए काफी इंतज़ार भी करते है। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि कंपनी अपने कम दामों में एक से बढ़कर एक हैंडसेट लॉन्च करती है। जैसा की हमें पता है हाल ही में Xiaomi की रेडमी ए सीरीज़ को लॉन्च किया गया था। इसकी सफलता को देखते हुए कंपनी ने इस तर्ज पर Redmi 8A की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। तो चलिए जानते है इस फोन के कुछ खास फीचर…

25 सितंबर को रेडमी 8A स्मार्टफोन करेगी लॉन्च

बता दे कि इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 25 सितंबर को लॉन्च कर दिया जाएगा। यह जानकारी खुद रेडमी इंडिया ने ट्वीट अपने ट्वीट के जरिये दी है। कंपनी ने दावा किया है की इस फोन में कई नए फीचर दिए गए है साथ ही फोन को एक अलग रूप देने के लिए इसमें काफी कुछ बदलाव भी किया गया है।

  • टीजर के मुताबिक इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा।
  • 2018 में लॉन्च किए गए रेडमी 7A के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है।
  • फोन में एचडी प्लस डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
  • फोन में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले और पतले बेजल्स साइड दिया गया है।
  • फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी भी दी गई है।
  • एमआईयूआई 10 पर बेस्ड एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा।

डिजाइन

Image result for Redmi 8A

मिली जानकारी के अनुसार इस फोन के टॉप पर वॉटरड्रॉप नॉच होगा। इसके साथ ही इस फोन में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • इस फोन में 6.2-इंच के एचडी+ डिसप्ले मिल सकता है।
  • फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा।
  • शुरूआती दौर में इस फोन के तीन वेरिएंट होंगे- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम।
  • एक्सटर्नल स्टोरेज को ध्यान में रखते हुए इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट दिया गया है।
  • फोन को दमदार बैकअप देने के लिए इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है।

फुल स्पेसिफिकेशन

Image result for Redmi 8A
डिस्प्ले साइज6.217 इंच
डिस्प्ले टाइपएचडी प्लस (720×1520 पिक्सल), टीएफटी डिस्प्ले
ओएसएंड्रॉयड 9 पाई
प्रोसेसरऑक्टा-कोर प्रोसेसर
रियर कैमराडुअल रियर कैमरा विद 12 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर
फ्रंट कैमरा8 मेगापिक्सल
बैटरी5000 एमएएच
डायमेंशन156.3×75.4×9.4 एमएम
वजन190 ग्राम