Home Blog Page 3

स्मार्टफोन में 3.5mm audio जैक न होने से हो सकते है ये बड़े नुकसान, अभी जानें !

0
3.5mm audio जैक

3.5mm audio: स्मार्ट फोन की दुनिया में हर दिन नए तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इन दिनों ज्यादातर स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरे का इस्तेमाल हो रहा है। तो कई मोबाइल ऐसे भी मौजूद हैं जिनमें ड्यूल पॉप अप कैमरा मिल जाता है। इतना ही नहीं बढ़ते टेक्नोलॉजी को देखते हुए कम्पनी हर दिन स्मार्टफोन में कई बदलाव करते रहते है। आजकल के फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक दिया जा रहा है। तो कई ऐसे फोन भी हैं जिनमें 3.7mm का ऑडियो जैक दिया जा रहा है। इनमें वनप्लस, हुआवई, शाओमी और अब सैमसंग का भी नाम शामिल हो गया है।वहीं खबरे आ रही है की सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एम40 में से 3.5एमएम ऑडियो जैक को हटा दिया है जो कि मोबाइल यूजर्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है। तो आइए जानते है 3.55 mm ऑडी जैक में क्या खास है।

पुराना ईयरफोन हो जाएगा बेकार..

Image result for 3.5एमएम ऑडियो जैक

मिली जानकारी के मुताबिक फोन में 3.5 एमएम ऑडियो जैक न होने के कारण आपका पुराना ईयरफोन बेकार हो जाएगा। ऐसा इसीलिए क्युकी कंपनी ज्यादातर फोन में नया यूएसबी टाइप सी जैक का इस्तेमाल करने जा रही है। पिछले कई दशक से यह ऑडियो जैक का इस्तेमाल किया जा रहा था। ऐसे में लगभग हर किसी के पास 1-2, 3.5 एमएम ऑडियो जैक वाले प्रोडक्ट होते ही हैं। यदि सेल्स पैक के साथ आपको यूएसबी टाइप-सी वाला ईयरफोन मिला भी है तो उसका उपयोग आप किसी दूसरे प्रोडक्ट में नहीं कर पाएंगे।

ईयरफोन खरीदारी होगी महंगी

Image result for 3.5एमएम ऑडियो जैक
  • इन दिनों मार्किट में 3.55mm वाला ऑडियो जैक ईयरफोन बहुत ही ककम दामों में उपलव्ध है
  • अपने बजट के हिसाब से ईयरफोन को खरीद सकते है, लेकिन यूसएबी टाइप सी ईयरफोन काफी ज्यादा महंगा हो सकता है।
  • इसके साथ ही ऐसे ईयरफोन फिलहाल काफी कम मात्रा में उपलव्ध है।

गेम खेलने या म्यूजिक सुनने ..

Image result for 3.5एमएम ऑडियो जैक
  • आमतौर पर मोबाइल में आप गाना सुनाने के साथ फोन को चार्ज भी कर लेते थे, लेकिन ए.बी.ए. इसा नहीं होगा।
  • नए स्मार्ट फोन में चार्जिंग और ऑडियो जैक का विकल्प एक ही पोर्ट में दिया गया है। एप्पल के लाइटनिंग चार्जर वाले फोन के साथ ऐसा नहीं है।
  • मतलब साफ़ है की एक बार में एक ही काम तो कर सकते है।
  • 3.5 एमएम ऑडियो जैक न होने का यह सबसे बड़ा नुकसान है।

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में बैटरी होगी कमजोर

Image result for 3.5एमएम ऑडियो जैक
  • 3.5mm audio जैक न होने पर लोग ब्लूटूथ डिवाइस का यूज़ करंगे, ऐसा करने से आपके फोन की बैटरी लाइफ कम पड़ सकती है।
  • साथ ही ब्लूटूथ हेडफोन को भी बार-बार चार्ज करना होता है।
  • वहीं दूसरा नुकसान कि वायरलेस कनेक्टिविटी में ऑडियो क्वालिटी वह नहीं रह पाती जो कि वायर के साथ मिलती है।

ऐसे करें Deleted फोल्डर और फाइल को रिकवर !

0
ऐसे करें Deleted फोल्डर और फाइल को रिकवर !

हार्ड डिस्क का डाटा रिकवर करने के कई सारे तरीके है। आजकल सबसे ज्यादा पोपुलर क्लाउड स्टोरेज है, इस एप्स की मदद से भी देलते डाटा को रिकवर कर सकते है। लेकिन फिर भी एक्स्टर्नल हार्ड ड्राइव यूज किए जाते हैं। हार्ड डिस्क के साथ हमेशा से एक समस्या बनी रहती है, कि इससे कभी भी आपके डाटा डिलीट हो सकते है। कभी हार्ड डिस्क क्रैश कर जाती है तो कभी वायरस या मैलवेयर की वजह से डेटा यूज करने में दिक्कत होती है। तो चलिए आज इस पोस्ट में जानते है ऐसे ही कुछ टिप्स जिसकी मदद से आप डिलीट डाटा को बड़े आसानी से रिकवर कर सकते है।

बैकअप

Representational Image

अगर आपको बैकअप करने की आदत है तो आपको डिलीट फाइल्स के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको अपने बैकअप फोल्डर में जाकर देखें कि डिलीट फाइल्स को दोबारा प्राप्त किया जा सकता है या नहीं।

विनडो रिस्टोर का विकल्प

मेथड: 1: रिसाइकल बिन

अपने कंप्यूटर से किसी भी फाइल को हमेशा के लिए डिलीट कर दिया है, और जरूरत होने पर आप उस फाइल को वापस लाने चाहते है तो यह फीचर आपके काम आ सकता है। हालांकि हर बार यह ट्रिक्स काम नहीं करता है. फिर भी आप अपने डिलीट फाइल्स को वापस लाने के लिए बिना किसी सोफ्टवेयर के इसका प्रयोग कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर के जरिए

मेथड: 2: बैकअप्स

आजकल मार्किट में कई सारे सॉफ्टवेर उपलव्ध है, जिसकी मदद से आप पुराने फाइल को रिकवर कर सकते है। उन्हीं में से Easeus और Recuva पॉपुलर हैं। इस सॉफ्टवेर की मदद से आप भी फाइल्स रिकवर कर सकते हैं। हालांकि इनके कुछ फीचर्स लॉक्ड या प्रीमियम होते हैं जिन्हें यूज करने के लिए आपको इनकी सब्सक्रिप्शन लेनी होगी।

ये तरीका Windows कंप्यूटर के लिए है

मेथड: 4: रिकवर माई फाइल्स (सॉफ्टवेयर)
  • सबसे पहले हार्ड ड्राइव को अपने कंप्यूटर से केबल के जरिए कनेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद Windows+R प्रेस करके CMD टाइप करें और Command Prompt ओपन करें।
  • अपने एक्स्टर्नल हार्ड ड्राइव का Drive Letter चेक करें।
  • आम तौर पर ये F या G होता है।
  • क्योंकि इनबिल्ट हार्ड ड्राइव के लेटर्स शुरुआती होते हैं जैसे C, D और E।
  • अब  Command Prompt पर इसे टाइप करें ATTRIB -H -R -S /S /D H:*.*
  • इसके बाद एंटर प्रेस करते ही फाइल रिकवर का प्रोसेस शुरू होने लगेगा।
  • इसमें कुछ समय लगता है और फाइल्स रिकवर हो जाते हैं।
  • चाहे तो आप Command Prompt को Run As Administrator से ओपन करें।

इन टिप्स को अपना कर आप भी आपने पुराने फोन को कर सकते हैं नए जैसा, जानें !

0
take-care-your-old-android-smartphone-like-new

हर इंसान अपने बजट के हिसाब से फोन को खरीदता है। फोन लेने से पहले हम कई सारी जानकारियां इक्कठा करते है, तब जाकर फोन का चुनाव करते हैं। हालांकि ज्यादातर फोन नए में अच्छे से काम करते है, लेकिन समय के साथ फोन भी ख़राब होना शुरू हो जाता है। जिसके कारण फोन को छूने का मन नहीं करता है, ऐसे में अक्सर आप अपने फोन को बदलने की सोचते है, या फिर उस फोन को बनवा लेते है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे है, जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने फोन को नए जैसा बना सकते है। तो चलिए जानते है।

परफॉर्मेंस के लिए

  • यदि आप भी चाहते है की आपके फोन की पेर्म्फोर्मांस सही ढंग से काम करें तो समय—समय पर फोन का कैशे मैमोरी क्लिन करते रहें। अगर फोन की इंटरनल मेमोरी खली रहेगी तो जाहिर है आपका फोन सही तरीके से काम करेगा। इसके साथ ही समय-समय पर आपको अपने फोन में के एप्स को भी अपडेट करते रहना चाहिए। ऐसा करने से आपके फोन में जंक फाइल्स नहीं रहंगे।
  • सबके फोन में कई ऐसे एप्स होते है, जिनका काम नहीं होता है। ऐसे में इन सभी एप्स को अनइंस्टॉल कर देना चाहिए। इसके कारण आपके फोन की मेमोरी खली हो जाएगी। साथ ही डाटा और आपके फोन का परफॉर्मेंस बेहतर हो जाएगा।
  • जब भी आपका फोन पुराना होने लगे तो हमेशा याद रखे की फोन के बैटरी को लो न होने दें। क्योंकि इससे बैटरी के परफॉर्मेंस पर भी फर्क पड़ेगा।
  • यदि आपका फोन पुराना हो गया है तो फोन के अच्छे परफॉर्मेंस के लिए आपको मैमोरी कार्ड का भी ध्यान रखना होगा।
android-smartphone-1
  • फोन में ज्यादा स्पेस वे मेमोरी कार्ड का इस्तेमाल अनहि करना चाहिए।
  • यदि आपके फोन की एक्पेंडेबल मैमोरी 32जीबी है तो आप 16जीबी तक के कार्ड का ही उपयोग करें।
  • फोन की मैमोरी कार्ड को कभी भी पूरी तरह से भरने न दें।
  • जितना ज्यादा फोन मेमोरी खली रहेगा, उतना ज्यादा आपका फोन सही काम करेगा।
  • यदि डिलिट न भी करना चाहें तो उसे आप गूगल ड्राइव, वन ड्राइव या ड्रॉप बॉक्स जैसे क्लाउड पर स्टोर कर सकते हैं।
  • फोन को समय-समय पर रिसेट कर देना चाहिए. इसके आपके फोन के भीतर कई सारे एप्स अपने आप देलते हो जाते है. साथ ही ऐसा करने से आपके फोन को काफी ज्यादा स्पेस मिल जाता है।
  • समय-समय पर फोन को अपडेट भी करना चाहिए. अपने फोन का सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें।

नया लुक देने के लिए

smartphone-11


परफॉर्मेंस और यूआई के साथ आपके फोन का लुक भी नया हो तो आप अच्छे कवर ट्राई कर सकते हैं। हालांकि आजकल बाजार में कई डिजाईन के कवर उपलव्ध है। आप अपने पसंद और बजट के हिसाब से चयन कर सकते है।

ऐसे रखे अपने स्मार्टफोन की बैटरी को सुरक्षित !

0
ऐसे रखे अपने स्मार्टफोन की बैटरी को सुरक्षित !

जब भी कोई स्मार्टफोन खरीदते है तो हम उसके बैटरी लाइफ के बारे में जरुर देखते है। क्युकीं बैटरी ही वो हिस्सा है, जिसके उपर उपर फोन काम करता है। कुछ दिन पहले सैमसंग के कई फोन में बैटरी ब्लास्ट होने की खबरों खूब विराल्हो रही थी। हालांकि कंपनी ने इस और एक्शन लेते हुए कई कड़े स्टेप उठाए थे। हमें में से कई लोग फोन के बैटरी को लेकर सहेज रहते है। लेकिन कई बार लापरवाही के कारण बैटरी ख़राब हो जाती है। तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स बताने जा रहे है, जिसकी मदद से आप अपने फोन की बैटरी को हमेशा के लिए सुरक्षित रख सकते है।

पसीना या भीगे हाथ से न करें फोन को टच

Image result for पसीना या भीगे हाथ से न करें फोन को टच

अक्सर आपने देखा होगा की भींगे हाथों से ही हम अपने फोन को टच कर देते है। जबकि यह खबरनाक है। यदि आपको ज्यादा पसीना आ रहा है या फिर आप भीगे हुए हैं तो उस वक्त फोन का उपयोग न करें। इसके कारण आप फोन जल्द ख़राब हो सकता है।

बैटरी के तापमान का रखें ध्यान

charging problems 12 way to fix it

बैटरी के तापमान की वजह से भी आपके फोन की बैटरी जल्दी ख़राब हो सकता है। ऐसे में अपने फोन के तापमान को चेक करते रहना चाहिए। ज्यादा तापमान की वजह से आपका फोन बंद भी हो सकता है। साथ ही अपने स्मार्टफोन को धूप में या कार के डैशबोर्ड पर रखने से बचें। आपके डिवाइस का तापमान बहुत ज्यादा होना बैटरी को इस तरह नुकसान पहुंचाता है कि आपको अपना डिवाइस या उसकी बैटरी वक्त से पहले ही बदलनी पड़ेगी।

कार के डैशबोर्ड पर न रखें

car-dash-board

अक्सर आप फोन को कार के डैशबोर्ड पर रख देते है। ऐसा करना आपके फोन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सामने शीशे से धूप आती है और गाड़ी चलने से डैशबोर्ड भी गर्म रहता है। इससे भी फोन की बैटरी को नुकसान हो सकता है। फोन गर्म होने की वजह से आपके बैटरी कभी भी फट सकती है।

हाफ-चार्ज करके रखें स्मार्टफोन

battery-bunch

आगर आप भी अपने फोन को ज्यादा दिन तक सुरक्षित रखना चाहते है, तो पूरी तरह चार्ज करके या पूरी तरह डिस्चार्ज होने पर स्टोर करने से बेहतर होता है कि बैटरी लगभग हाफ-चार्ज करें। इसके साथ ही फोन में कवर न लगाए। ऐसा करने से भी आपके फोन की बैटरी ख़राब हो सकती है। अडॉप्टिव ब्राइटनेस और अडॉप्टिव बैटरी जैसे फीचर ऑन रखना, कुछ ऐसे तरीके हैं जिनसे बैटरी को लंबी लाइफ मिल सकती है।

OPPO Reno 2 के बाद कंपनी जल्द चारों साइड कर्व्ड डिजाइन वाला स्मार्टफोन को कर सकती है लॉन्च, जानिए इसके खास फीचर !

0
take-care-your-old-android-smartphone-like-new

भारतीय बाजार में मिड-रेंज स्मार्टफोन्स और बजट स्मार्टफोन्स की लिस्ट बहुत लम्बी है। सभी कंपनीयां अपने-अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई नए फीचर के साथ स्मार्ट फोन उतार रही है। उन्ही में से एक नाम Oppo का भी शामिल है। जैसा की हमलोगों को पता है, चीनी कंपनी Oppo महज कुछ ही समय में भारतीय बाज़ार में अपने पैर ज़माने में कामयाब हो गई। तहलका मचने वाली oppo कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक और मोबाइल लौंच करने को तैयार है। खबरों की मानें को कंपनी अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चारों ओर कर्व्ड साइड ऐज के डिसप्ले डिजाइन के साथ पेश कर सकती है। तो चलिए जनते है इस फोन में क्या खास मिलेगा।

Oppo Reno Ace

लीक जानकारी के अनुसार ओप्पो के इस लेटेस्ट स्मार्ट फोन में इन-डिस्प्ले लाइट सेंसर शामिल होगा। इसके साथ ही डिवाइस में इंफ्रारेड एमिटर और रिसीवर जैसे फीचर दिए गए है। लुक की बात करें तो यह फोन Xiaomi Mi MIX 4 के जैसा दिखता है। बता दें की ओप्पो का यह फोन भी वॉटरफॉल स्क्रीन सॉल्यूशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन को ड्यूल रियर कैमरे के साथ पेस्श किया जा सकता है। फ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें कोई कैमरा नहीं दिया गया है। कर्व्ड डिजाइन होने के कारण किसी प्रकार को कोई पॉप-अप कैमरा भी नहीं दिया जाएगा। जानकारों की मानें तो इस फोन में इन-डिसप्ले कैमरा दिया जा सकता है।

Oppo reno A लॉन्च

Image result for ओप्पो रेनो 2

Oppo Reno A एंड्राइड फ़ोन की बात की जाए तो देखने में बेहद ही लाजबाब है। इस फोन को बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच पर डिज़ाइन किया गया है। फ्रंट कैमरे को बेहतर लुक देने के लिए ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। तीनो साइड बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। इसके साथ ही इस मोबाइल में ड्यूल कैमरा दिया गया है। कैमरे के ठीक निचे फिंगरप्रिंट सेंसर है। लीक जानकारी के मुताबिक Oppo Reno A का डायमेंशन 158.4×75.4×7.8 एमएम का हो सकता है। वहीं इसमें 6.5-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गयी है। क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64जीबी स्टोरेज और 128जीबी स्टोरेज मिल सकती है।

ओपो रेनो एस स्पेसिफिकेशन

Image result for Reno Ace

परफॉरमेंस

आठ कोर(2.96 गीगाहर्ट्ज, सिंगल कोर + 2.42 गीगाहर्ट्ज, ट्राई कोर + 1.8 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर)
स्नैपड्रैगन 855 प्लस
8 जीबी रैम

डिस्प्ले

6.53 इंच (16.59 सेमी)
1080×2400 पिक्सल, 403 पीपीआई
एमोलेड

कैमरा

48 + 8 + 13 + 2 एमपी Quad प्राइमरी कैमराs
डुअल एलईडी फ्लैश
16 एमपी फ्रंट कैमरा

बैटरी

4000 एमएएच
VOOC चार्जिंग
नॉन रिमूवेबल

डुअल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च होगा गेमिंग स्मार्टफोन ब्लैक शार्क 2, जानें इसकी कीमत !

0
ब्लैक शार्क 2

भारतीय बाजार में कई ऐसे स्मार्ट फोन मौजूद है, जिसको गेम के लिहाज से डिजाईन किया गया है। उन्हीं में से एक नाम ब्लैक शार्क का भी शामिल है। यह कंपनी गेम लवर को ध्यान में रखते हुए फोन को डिजाईन करती है। खबरों की माने तो जल्द ही कंपनी ब्लैक शार्क 2 को लॉन्च कर सकती है। Weibo पर एक टीजर पोस्टर में कंपनी ने ऑफिशली अनाउंस किया है कि इस गेमिंग स्मार्टफोन को जल्द ही बाज़ार में उतारा जा सकता है। भारत में बढ़ते मोबाइल गेमिंग यूजर्स को देखते हुए इसे जल्द भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा की इस स्मार्ट फोन को लोग कितना ज्यादा पसंद करते है।

Black Shark 2

Image result for Black Shark Helo 2

अगर इस फोन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम की क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा मैटेलिक बॉडी पर बना Black Shark 2 6.39-इंच की ट्रू व्यू ऐमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। हालांकि कंपनी इस फोन को एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए इस फोन को लिक्विड कूल 3.0 मल्टीलेयर कूलिंग सिस्टम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक से गेमिंग बिना किसी रुकावट से खेला जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू चिप का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने Black Shark 2 और 2 Pro को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया था।

लीक्स और स्पेसिफिकेशंस

लीक जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन के दो वेरियंट 8 जीबी और 12 जीबी रैम के साथ मार्केट में लॉन्च किए जाने की बात सामने आ रही है। बता दें की यह फोन सुपीरियर लिक्विड कूलिंग 3.0 टेक्नॉलजी से लैस है। वहीं अगर कैमरे की बात करें तो इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए डिवाइस में f/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इस मॉडल में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस
आठ कोर(2.96 गीगाहर्ट्ज, सिंगल कोर + 2.42 गीगाहर्ट्ज, ट्राई कोर + 1.8 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर)
स्नैपड्रैगन 855 प्लस
12 जीबी रैम

डिस्प्ले

6.39 इंच (16.23 सेमी)
1080×2340 पिक्सल, 403 पीपीआई
एमोलेड

कैमरा

48 एमपी + 12 एमपी डुअल प्राइमरी कैमरा
एलईडी फ्लैश
20 एमपी फ्रंट कैमरा

बैटरी

4000 एमएएच
फास्ट चार्जिंग
नॉन रिमूवेबल

शाओमी ब्लैक शार्क 2 प्रो प्राइस, लॉन्च की तारीख

एक्सपेक्टेड प्राइस:रु. 49,900

डुअल पंच-होल डिसप्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा Redmi K30 स्मार्ट फोन !

0
Redmi K30 smart phone to be launched with dual punch-hole display

चीनी टेक कंपनी Xiaomi बहुत ही कम समय में भारत जैसे देश में नाम कमा लिया। अपने दमदार स्कीमार्टफोन की वजह से न सिर्फ भारत बल्कि पुरे देश में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। हाल ही में Xiaomi Mi Mix Alpha पेश कर बाकी कंपनी को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के मुताबिक यह मोबाइल बाकी फोन से फीचर के साथ-साथ कई मामले में अलग है। वहीं अब Xiaomi ने डबल पॉप-अप कैमरे वाले स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। जिसके बाद इस फोन की सेल काफी ज्यादा बढ़ गई थी। वहीं अब खबर आ रही है कि एक बार Xiaomi अपने स्मार्ट फोन के जरिए भारतीय बाजार में धूम मचाने को तैयार है। इसी के साथ कंपनी ने इस फेस्टिवल Redmi K30 को और भी ताकतवर बनाते हुए इसका एक्सक्लूसिव डिजाईन पेश किया है। आइए जानते है इसके कुश खास फीचर और कीमत के बारे में।

Redmi K30

Xiaomi Redmi K30 dual punch hole display Lu Weibing SA NSA dual-mode 5G showcase official

काफी लम्बे इंतज़ार के बाद कंपनी ने इस फोन से पर्दा उठा दिया है। यह जानकारी कोमप्न्य के खुद जनरल मैनेजर Lu Weibing ने किया है। Redmi K30 की घोषणा करते हुए फोन की एक झलक भी दिखाई जिसमें का फ्रंट पैनल मौजूद था। दिखाए गए झलक के अनुसार इस फोन में पॉप अप कैमरा सेटअप दिया गया है। Redmi K30 डुअल पंच-होल डिसप्ले के साथ आएगा। डिसप्ले के उपरी दाईं ओर स्क्रीन पर दो छेद दिए गए हैं, जिसमें सेल्फी कैमरा फिट होगा। हालांकि समे डिजाईन Samsung Galaxy S10 Plus स्मार्टफोन में भी देखने को मिला था। इसी के साथ कंपनी का यह पहला फोन होगा और इसमें दो सेल्फी कैमरे का इस्तेमाल किया गया है।

5G सपोर्ट

Xiaomi Redmi K30 dual punch hole display Lu Weibing SA NSA dual-mode 5G showcase official
  • लीक जानकारी के अनुसार यह फोन SA/NSA dual-mode 5G सपोर्टेड होगा।
  • बढ़ते टेक्नोलॉजी को देखते हुए इसमें 5G सपोर्ट दिया गया है।
  • Redmi K30 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 700 सीरीज़ का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • हालांकि इस फोन के शुरूआती कीमत करीब 20,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है।
  • फोन में 5G चिपसेट सपोर्ट दिया गया है, तो जाहिर है यह फोन बाकी फोन से थोडा महंगा हो सकता है।
  • फोन में कैमरे के फीचर का खुलासा नहीं किया गया है।
  • इसके साथ ही बैटरी को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आया है।

Redmi K20 Pro Premium स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Redmi K30 dual punch hole display Lu Weibing SA NSA dual-mode 5G showcase official

Redmi K20 Pro Premium के पावरफुल वर्जन में स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट और 12 जीबी रैम का विकल्प मिल जाएगा। साथ ही इस फोन में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। वहीं अगर हम रेज्ल्यूशन की बात करे तो इस फोन में 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन दिया गया है। जबकि 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा Redmi K20 Pro Premium इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

अगर आपका भी फोन हो रहा हैंग, तो अपनाए यें ट्रिक्स !

0
phones

गूगल का सबसे लेटेस्ट एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो है। इनदिनों ज्यादातर स्मार्ट फोन में इसी ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया जाता है कि यह os काफी लेटेस्ट और एडवांस फीचर से लैस है। हालांकि एंडरॉयड आपरेटिंग सिस्टम की एक बड़ी कमी यह कही जा सकती है कि रैम खपत ज्यादा होती है। आये दिन इस एंड्राइड सिस्टम को लेकर कई शिकायते मिलती रहती है। इसके कारण आपका फोन पूरी तरह से स्लो हो जाता है। तो चलिए आज इस पोस्ट में जानते है अगर आपका फोन हैंग करता है, तो घर बैठे कैसे ठीक कर सकते है।

क्यों होती है ज्यादा रैम की खपत

एंडरॉयड फोन में रैम को उपयोग जानें
  • आमतौर पर ज्यादा रैम खपत होने के कई कारण है।
  • इसमें से सबसे अहम् कारण ऐप्लिकेशन होते हैं।
  • बता दे कि ये ऐप्लिकेशन ऑपरेटिंग सिस्टम के हिसाब से ऑप्टीमाइज़्ड नहीं होते हैं।
  • अगर इन एप्लीकेशन को सही ढंग से कोडिंग नहीं किया जाता है तो यह एप्लीकेशन आपके फोन को स्लो कर देता है।
  • कुछ ऐप्लिकेशन ऐसे होते हैं जिनका कोई उपयोग नहीं होता लेकिन वे मैमोरी खपत ज्यादा करते हैं।
  • ज्यादा मेमोरी खाने की वजह से आपका फोन हंग तक होने लगता है।
  • इसके लिए आपको जो-जो एप्लीकेशन का काम हो वही एप्लीकेशन को अपने फोन में रखे।

कैसे ढूंढ़े ऐप्स को

एंडरॉयड फोन में रैम को उपयोग जानें


1. इसके लिए सबसे पहले आपको सेटिंग के विकप्ल पर क्लिक करना होगा।

2. फिर मैमोरी और स्टोरेज का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
3. इसमें सबसे उपर मैमोरी और नीचे में आपको स्टोरेज की जानकारी आएगी। याद रहे कि मैमोरी रैम को बता रहा है और स्टोरेज फोन की इंटरनल मैमोरी है।

4. फिर मेमोरी वाले विकल्प को चुने।
5. यहां थोड़ा नीचे ही जानकारी आ जाएगी कि कौन सा ऐप कितनी रैम खपत कर रहा है।

6. इस विकल्प की मदद से आप फोन के पिछले 3 घंटे, 6 घंटे, 12 घंटे और 1 दिन के पूरी जानकारी ले सकते हैं।

ऐसे करें अपने फोन को रैम फ्री

एंडरॉयड फोन में रैम को उपयोग जानें
  • अगर आपके फोन में बेकार एप्लीकेशन पड़े है, तो सबसे पहले उन एप्लीकेशन को अनइंस्टॉल कर दें।
  • वहीं यदि एंडरॉयड का ऐप्लिकेशन है जो अनइंस्टॉल नहीं हो रहा है तो आप उसे डिसेबल कर सकते हैं।
  • एप्लीकेशन को डिसेबल करने के लिए आपको फोन के सेटिंग में जाना होगा।
  • फिर आल एप्प पर क्लिक करें।
  • यहां एक साथ सभी ऐप्लिकेशन आ जाएंगे आप उस एप्लिकेशन का चुनाव करें जो ज्यादा रैम खपत कर रहा है।

Whatsapp से कई मायने में बेहतर है ये गूगल हैंगआउट, जानिए इसके कुछ खास फीचर !

0
Whatsapp

आजकल हर इंसान के हाथ में स्मार्ट फोन होता ही है। ऐसे में जाहिर है की आपके पास अपना गूगल अकाउंट भी होगा। गूगल अकाउंट की मदद से ही आप स्मार्ट फोन को ऑपरेट कर सकते है। इसके साथ ही गूगल की इंसटेंट मैसेजिंग सर्विस हैंगआउट भी काफी लोकप्रिय है। हम में से ज्यादातर लोग hangout के बारे में नहीं जानते है। हैंगआउट में कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो इसे बहुत शानदार बनाते हैं। या यूं कहें कि व्हाट्सऐप से भी खास बनाते हैं। आज हम आपको hangout के कुछ खास फीचर के बारे में बताने जा रहे है, जो आपके लिए है जरूरी।

चैट में भेजें डूडल

गूगल हैंगआउट के बारे में जानकारी

इनदिनों hangout एक पोपुलर एप बनता जा रहा है। इस एप्प की मदद से आप चैट भी कर सकते है।साथ ही चैट को मजेदार बनाने के लिए आप डूडल का उपयोग कर सकते हैं। Hangout को ओपन करने के लिए सबसे पहले आपको अपना जीमेल अकाउंट लॉग इन करना होगा। अपने ब्राउज़र में, निचे दाएं कोने पर जब करसर ले जाएंगे तो चित्र आइकॉन दिखाई देगा और उसके बगल में ही पेंसिल आइकॉन भी दिख जाएगा, इस पर क्लिक करते साथ आप आसानी से ड्राइंग कर सकते है। इस फीचर की मदद से आप अपने हाथों से किसी भी इमेज को बना सकते है।

जीमेल में देखें हैंगआउट चैट

गूगल डूडल

दिन प्रति दिन HANGOUT का चलन बढ़ता जा रहा है। WHATSAPP की जगह इस फीचर का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि HANGOUT को आप अपने जीमेल अकाउंट से भी लिंक कर सकते है। इससे मैसेज देखना आसान हो जाता है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपना जीमेल ओपेन करना है और उसमें बाईं ओर इनबॉक्स और सेंट विकल्प के बाद मोर के दिखाई देगा। इसके साथ ही आप इसमें अपना लोकेशन भी शेयर कर सकते है।

डेस्कटॉप पर हैंगआउट से करें कॉल

अगर आप इस HANGOUT का इस्तेमाल अपने लैपटॉप में कर रहे हैं, तो आप सीधे किसी को कॉल भी कर सकते है। इसमें वाइस के अलावा वीडियो कॉल का भी विकल्प दिया गया है।

छिपाएं अपना निजी डाटा

जीमेल और हैंगआउट के बारे मे विस्तार से जानकारी

स्मार्ट फोन में कोई भी ण्टीईआटीण आपके स्क्रीन के टॉप पर दिखाई देने लगता है। मगर HANGOUT में ऐसे ण्टीईआटीण को आप छुपा भी सकते है। इसके लिए आपको फोन के सेटिंग में जाना होगा। फिर साउंड एंड नोटिफिकेशन के आप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आप गूगल हैंगआउट पर क्लिक करें। जैसे ही यह विकल्प ओपन होगा आप नोटिफिकेशन वाले आप्शन को ऑफ कर दें।

नया स्मार्टफोन लेने से पहले इन बातों का रखे खास ध्यान, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा !

0
नया स्मार्टफोन लेने से पहले इन बातों का रखे खास ध्यान

जिस तरह हर काम में फोन की जरूरत बढ़ रही है, वैसे में फोन लेने से पहले हज़ार बार सोचते है की कौनसा फोन बेहतर है। हर बार फोन खरीदने से पहले हम कोशिश करते है कि फोन के फीचर लेटेस्ट हो। अक्सर लोग स्मार्टफोन को उसके लुक को देखकर खरीद लेते हैं लेकिन बाद में उनको पछतावा होता है। मिनटों में नए तकनीक की खोज हो जाती है। ऐसे में स्मार्ट फोन लेने से पहले हर चीज़ की जानकारी होना जरुरी है। मोबाइल जगत में इनोवेशन और बदलाव आप खुद भी महसूस कर सकते हैं। तो आइए जानते है ऐसे ही 10 जरूरी बातें जो हमें फोन खरीदते वक्त ध्यान में रखना चाहिए।

बनावट

बता दें की फोन के डिजाईन पर ही उसका टिकाऊपन निर्भर करता है। बढ़ते टेक्नोलॉजी को देखते हुए इस समय बाजार में हर फोन मेटल बॉडी या प्लास्टिक बॉडी के साथ उपलब्ध हैं। मेटल बॉडी के कारण फोन को बेहतर लुक मिलता है। कोई फोन हाथ में पकड़ने से ही कमजोर और सस्ता दिखता है तो इसका मतलब है वो कमजोर ही होगा।

एंडरॉयड 9 पाई

इस एंड्राइड 9 पाई को साल 2018 में ही लॉन्च कर दिया गया था। लेकिन अभी भी मार्किट में ज्यादातर स्मार्ट फोन एंड्राइड 9 पाई पर ही मौजूद है। फोन की खरीदारी 2019 में कर रहे हैं तो एंडरॉयड ओरियो ऑपरेटिंग आधारित फोन को न लें तो ज्यादा बेहतर है। इन दिनों बाजार में एंड्राइड 10 भी मौजूद है। आप चाहे तो इस एंड्राइड वाले भी फोन को खरीद सकते है।

डुअल वोएलटीई सपोर्ट

what is volte and what are the benefits of volte

आजकल के स्मार्ट फोन में ड्यूल 4 g सपोर्ट आने लगा है। भारत में ज्यादातर लोग डुअल सिम का उपयोग करते हैं। एक डाटा के लिए और एक कॉलिंग के लिए। लेटेस्ट स्मार्ट फोन में नेटवर्क को 5जी पर अपग्रेड करने का भी विकल्प दिया जा रहा है।

फास्ट चार्जिंग

top 9 features of samsung galaxy s9 and galaxy s9 plus

टेक्नोलॉजी की दुनिया में कई नए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। ज्यादातर स्मार्ट फोन नॉच, वॉटर ड्रॉप नॉच और पंच होल नॉच आदि के साथ बाजार में उपलव्ध है। हालांकि फोन को लेने से पहले उसके बैकअप का भी ध्यान रखना जरुरी है। अगर फोन में बैटरी अच्छी है, तो फ़ास्ट हर्गिंग सपोर्ट फोन आपके लिए बेहतर विकल है। यह फीचर बहुत ही ज्यादा समय की बचत करेगा और फोन उपयोग के दौरान आपको इसका काफी फायदा देखने को मिलेगा।

प्रोसेसर

फोन का सबसे अहम् भाग प्रोसेसर होता है। फोन की स्पीड प्रोसेसर पर निर्भर करती है। इसलिए फोन की खरीदारी से पहले प्रोसेसर के बारे में पूरी तरह जानकारी जरुर जांच लें। प्रोसेसर की वजह से ही फोन दमदार काम कर सकता है। एंड्रायड फोन्स में आपको मीडियाटेक, स्नैपड्रैगन जैसे प्रोसेसर उपलव्ध है।