टेक्नोलॉजी के ज़माने में हर कोई इन्टरनेट का इस्तमाल करता है। हम में से कोई ऐसा नहीं होगा जो आजतक गूगल का इस्तमाल नहीं किया होगा। बिना इन्टरनेट की ज़िन्दगी वीरान से लगती है. लेकिन आज जो हम बताने जा रहे है, उससे पढ़कर शायद आपको थोड़ी देर के लिए झटका लगा सकता है। जानकारी के मुताबिक गूगल एक बार फिर से विवाद में घिर गया है। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है, हाल ही में गूगल पर अमेरिका की एक कंपनी ने लोगो कॉपी करने का आरप लगाया था। यह मामला शांत भी नही हुआ तब तक अमेरिका के एक कंपनी ने 12.24 लाख करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। तो चलिए बताते है, आखिर यह पूरा माजरा क्या है…
सवालों के घेरे में गूगल बाबा

विश्व की दिग्गज टेक कंपनी गूगल इन दिनों एक के बाद एक विवादों से घिरती जा रही है। बता दे कि कंपनी गूगल पर अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीशन ने 12.24 लाख करोड़ रुपये (17 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया है। फेडरल ट्रेड कमीशनने गूगल पर आरोप लगते हुए कहा कि इसकी सहयोगी और वीडियो शेयरिंग कंपनी यूट्यूब ने गैरकानूनी तरीके से बच्चों का डाटा इकट्ठा किया था। इस सारे डाटा को यौतुबे ने किसी तीसरे पार्टी को बेच दिया। इस डाटा को इकट्ठा करने के लिए कंपनी ने माता-पिता से सहमति भी नहीं ली थी। मतलब साफ़ है कि डाटा चोरी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
जुर्माना भरने के लिए हुआ राजी

इस आरोप को स्वीकार करते हुए जुर्माना भरने के लिए सहमति जता दी है। एफटीसी के चेयरमैन जो सीमंस ने कहा “यूट्यूब को बच्चे सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में बच्चों की निजी जानकारी को किसी तीसरे पक्ष से साझा करना अमेरिकी कानून का सीधा उल्लंघन है।” हालांकि यह कोई पहला अममला नहीं है जब गूगल पर जुर्माना लगा हो। बीते कुछ दिन पहले ही एफटीसी ने उपयोगकर्ताओं के निजी डाटा के गलत इस्तेमाल के लिए फेसबुक पर 5 अरब डॉलर का जुर्माना ठोका था।

लेकिन इन सब के बीच एक सवाल उठता है कि क्या अभी भी प्राइवेसी खतरे में है? पर्सनल डाटा को रोकने के लिए कंपनी कोई ठोस कदम क्यों नही उठा रही है? इस तरह के ममाले अक्सर सोशल मीडिया पर उठाते रहते है, लेकिन इसके बाबजूद सरकार के साथ सात्त कंपनी के कानो में जू तक नहीं रेंगती है। अब देखना दिलचस्प होगा की इस आरोप के बाद कंपनी इस मामले को रोकने के लिए क्या रुख अपनाती है।
![TECH100-LOGO-FOOTER-NEW-POPPINE-FOOTER-1[1]](https://i0.wp.com/hindi.techhundred.com/wp-content/uploads/2020/05/TECH100-LOGO-FOOTER-NEW-POPPINE-FOOTER-11.png?w=696&ssl=1)